सुपौल
बिहार राज्य के सुपौल जिले में पंजाब नेशनल बैंक (PNB ) पिपरा खुर्द शाखा में शाम होते-होते जाम छलक रहे थे। पुलिस ने दबिश देकर शराब पीते चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में मैनेजर, सहायक मैनेजर, रिलेशनशिपन मैनेजर और क्लर्क शामिल हैं।
सदर थानाध्यक्ष मनोज कुमार महतो ने बताया कि ब्रेथ एनालाइजर से जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई है। मौके से दो खाली बोतल, एक पानी की बोतल और चार मोबाइल भी जब्त किया गया है। चारों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर मंगलवार को जेल भेजा जाएगा।
बताया गया कि मैनेजर सहित अन्य कर्मचारी बैंक अवधि समाप्त होने के बाद अंदर ही बैठकर शराब पी रहे थे। इसकी किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सदर थाना पुलिस जब बैंक के अंदर पहुंची तो सभी पीते हुए पकड़े गए। वहां से नशे की हालत में बैंक मैनेजर मधुबनी जिले के अंधराठारी थाना के महरेल वार्ड चार निवासी पंकज कुमार मिश्रा, सहायक मैनेजर भागलपुर जिले के सुल्तानगंज निवासी रंजन कुमार, क्लर्क सुपौल सदर थाना क्षेत्र के वार्ड आठ निवासी स्नेहिल मिश्रा और रिलेशनशिप मैनेजर वार्ड 19 निवासी चंदन कुमार को थाना लाया गया।
बताया जाता है कि पुलिस को चकमा देने के लिए आरोपियों ने शराब को पानी की बोतल में डाल दिया था, ताकि किसी आने वाले को शक नहीं हो कि शराब पार्टी चल रही है। वहीं, उन्होंने शराब की खाली बोतल को टेबल के नीचे रख दी थी। बताया जाता है कि अक्सर ब्रांच के अंदर ही शराब पार्टी का आयोजन चलता रहता था।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- ठाकरे को दिल्ली में सबसे बड़ा झटका | 9 में से 6 सांसद बगावत पर, शिंदे खेमे में विलय की तैयारी
- अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगी कफ सिरप | केंद्र सरकार ने खत्म की बड़ी छूट, छोटे गांवों में भी सख्त नियम लागू
- 1 करोड़ के लिए दोस्त बना कातिल | 48 घंटे तक चारे में छुपाई लाश, डिक्की में भरकर ठिकाने लगाने निकला तो खुल गया राज
- जेसीबी चलाने की कीमत तय कर बैठे वनकर्मी | हर महीने 50 हजार की डिमांड, 10 हजार लेते ही एसीबी ने दबोचा
- पट्टों से बाहर रह गई शिव विहार कॉलोनी, अब आर-पार की तैयारी | बीडीए आयुक्त से मिलेंगे निवासी, 18 जून के शिविर में दिखाएंगे ताकत
- ‘आग लग गई… आग लग गई!’ की एक चीख और बिछ गईं लाशें | ट्रेन से कूदे यात्री, दूसरी पटरी पर मौत बनकर आई एक्सप्रेस
- Dausa News: सिर पर कलश, होंठों पर मंगलकामना और कदमों में आस्था | सैकड़ों महिलाओं ने निकाली आरोग्य कलश यात्रा, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश
- पहले खाई में फेंका, फिर याद आया रस्सी बंधी ही नहीं थी! | बंजी जंपिंग में 21 साल की युवती की मौत, देखें VIDEO
- केक में छिपा खतरा, मिठाई के डिब्बे पर भी सख्ती | अब स्टेपल पिन और तार से पैकिंग करने वालों पर होगी कार्रवाई
- 2 लाख की डिमांड, 40 हजार की डील और फिर गिरफ्तारी | होटल में एसीबी ने दबोची पुलिस टीम, रेड के बाद महिला SI की तबीयत बिगड़ी
