जयपुर
सीनियर IAS उषा शर्मा राजस्थान की नई मुख्य सचिव होंगी। केंद्र सरकार ने रविवार को उषा शर्मा की सेवाएं राजस्थान सरकार को सौंपने के आदेश जारी कर दिए। अभी तक वे केंद्र में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की सचिव थीं। अब राजस्थान की मुख्य सचिव के तौर पर उषा शर्मा की नियुक्ति का औपचारिक ऐलान का इन्तजार है।
बताया जा रहा है कि 1985 बैच की IAS उषा शर्मा 31 जनवरी को पदभार ग्रहण करेंगी। उनका कार्यकाल करीब डेढ़ साल का रहेगा। । यानी 2023 के विधानसभा चुनाव से 6 महीने पहले ही वे रिटायर हो जाएंगी। वर्तमान मुख्य सचिव निरंजन आर्य सोमवार को रिटायर हो रहे हैं। उषा शर्मा 2012 में केंद्र सरकार में डेपुटेशन पर गईं थीं। वे विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी की रिश्तेदार भी हैं।
उषा शर्मा राजस्थान के बूंदी और अजमेर जिले की कलेक्टर रह चुकी हैं। इसके अलावा कॉपरेटिव सोसाइटी की रजिस्ट्रार, जयपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी की कमिश्नर, स्टेट प्लानिंग बोर्ड की मेम्बर सेक्रेट्री, स्पिनफेड और राजस्थान हैंडलूम डवलपमेंट कॉर्पोरेशन की सीएमडी, उद्योग कमिश्नर, अरबन डेवलपमेंट डिपार्टमेंट की सचिव, उद्योग और पर्यटन विभाग की कमिश्नर और सेक्रेट्री, पर्यटन विभाग की प्रमुख सचिव रह चुकी हैं। वे भारत सरकार में पर्यटन मंत्रालय की एडिशनल डायरेक्टर जनरल, प्रशासनिक सुधार मंत्रालय में एडिशनल सेक्रेट्री और आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की डीजी भी रह चुकी हैं।
सरकार ने किए 54 आरपीएस के तबादले, 2 को किया निलंबित, यहां देखिए पूरी सूची
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, जेब में हर महीने बढ़ सकते हैं हजारों रुपए | DA बढ़ोतरी का नया संकेत, अब सिर्फ सरकार की मुहर बाकी
- ‘मौत के बाद भी नहीं रुकी दरिंदगी…उसे धर्म देखकर घेरा’ अदालत ने खोली 2020 दंगों की सबसे भयावह कहानी | ‘आप’ के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 दोषियों को उम्रकैद
- मोबाइल से चल रही थी ‘चलती-फिरती’ सोनोग्राफी लैब… 50 हजार लेकर बताता था गर्भ में बेटा है या बेटी | PCPNDT टीम का बड़ा डिकॉय ऑपरेशन
- ‘डेमरेज कम कर दूंगा, पहले पैसे दो…’ रिश्वत लेते पकड़ा गया रेलवे क्लर्क पहुंचा जेल | CBI ट्रैप के 9 साल बाद कोर्ट ने सुनाई सजा
- Haryana News: दिनदहाड़े 90 लाख का सोना लूट ले गए बदमाश… विरोध किया तो ज्वेलर पर बरसाए चाकू | बेटे को गन प्वाइंट पर बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम
- हिमाचल शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल… 14 प्रिंसिपलों को मिली नई जिम्मेदारी | तत्काल जॉइनिंग के आदेश; यहां देखें पूरी सूची
- छोटी-छोटी खुशियां …
- Udaipur News: एक झटके में उजड़ गया पूरा घर… हाईवे पर मौत बनकर दौड़ी कार | मां-बाप और 8 साल के बेटे की सांसें थमीं, 14 साल का बेटा अकेला जिंदगी से लड़ रहा
- उस रात सिर्फ पुलिसकर्मी घायल नहीं हुए थे… उनके घर भी लहूलुहान हो गए | CJP हिंसा पर पहली बार छलका पुलिसवालों के अपनों का दर्द
- जिस हेल्थ सप्लीमेंट को लोग ‘दिमाग के लिए खास’ समझ रहे थे, उस पर FSSAI का ब्रेक, दो प्रोडक्ट्स की बिक्री पर रोक | नाम, पैकेजिंग और दावों पर उठे सवाल, कंपनियों को मिला सख्त आदेश
