बयाना (भरतपुर)
भरतपुर जिले से एक दुखद खबर आ रही है। सर्दी से बचने के लिए दो मजदूरों ने लोहे की बंद केबिन में सिगड़ी जला ली थी। इससे बनी जहरीली गैस में दम घुटने से दोनों मजदूरों को मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटना भरतपुर जिले के बयाना क्षेत्र के अगावली गांव स्थित एक क्रेशर की है। जानकारी के अनुसार बंद केबिन में सिगड़ी जलने से उत्पन्न गैस से दोनों मजदूर बेहोश हो गए। इसी दौरान एक मजदूर बेहोशी की हालत में कुर्सी से सिगड़ी पर गिर गया और जल गया। दोनों मजदूरों की जहरीली गैस से मौत हो गई।
घटना का पता शुक्रवार सुबह तब लगा जब अन्य मजदूर क्रशर पर काम करने पहुंचे। सूचना पाकर पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंच गई। मृत मजदूरों की शिनाख्त मध्यप्रदेश के सतना जिले के रामनरेश और प्रमोद के रूप में हुई है। रामनरेश क्रशर पर ऑपरेटर और प्रमोद हेल्पर था।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- गुरु महिमा …
- ‘देश को सीमा नहीं, बिखरते परिवार ज्यादा कमजोर कर रहे हैं’ | जयपुर में गुरु वंदन कार्यक्रम में RSS प्रचारक बाबूलाल बोले- गुरु वही जो आने वाले 500 साल का भारत देख सके
- सीनियर कर्मचारी की सैलरी जूनियर से कम? हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, रिटायरमेंट भी नहीं बनेगा बहाना
- भगवान दास मोरवाल के साहित्य में सामाजिक चेतना पर शोध पूरा, रामकेश मीणा ने किया प्री-सबमिशन प्रेजेंटेशन
- 7 हजार शिक्षकों की भर्ती पर अचानक ब्रेक, हाईकोर्ट के एक आदेश से अटक गए नियुक्ति पत्र
- FIR दर्ज है तो क्या प्रमोशन रुक जाएगी? हाईकोर्ट ने दिया ऐसा फैसला, लाखों कर्मचारियों के लिए बन सकता है मिसाल
- बीजों से हरियाली की नई उम्मीद, छात्राओं ने प्रकृति बचाने का लिया संकल्प | आरडी गर्ल्स कॉलेज में हुआ बीज प्रकीर्णन
- बालिकाओं को बताया अधिकारों का कवच, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 ने सिखाए सुरक्षा के गुर
- रंगों में उतरी बारिश की रौनक | ‘वर्षा’ चित्रकला प्रतियोगिता में मेघा बनी विजेता, रिनाया और इवाना ने भी जीता दिल
- भरतपुर दौरे से पहले एक्शन मोड में प्रशासन | CM भजनलाल के कार्यक्रम स्थलों पर मंत्रियों-विधायकों ने संभाला मोर्चा
