जयपुर
राजधानी जयपुर में बुधवार सुबह एक बेकाबू सिटी मिनी बस नंबर 55 पलट गई जिससे एक युवक और एक युवती की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। घायलों को कांवटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसा जयपुर शहर के विश्वकर्मा इलाके में रो 13 नंबर पावर हाउस के पास उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार मिनी बस बेकाबू होकर पलट गई। हादसे मृत युवती की पहचान विश्वकर्मा निवासी कविता शर्मा के रूप में हुई है। जबकि मृत युवक की अभी पहचान नहीं हो पाई है।
पुलिस के अनुसार 55 नंबर की मिनी बस तेज रफ्तार में आ रही थी। तभी अचानक चौराहे पर सामने से दूसरी बस आने के कारण बस बेकाबू होकर पलट गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे में बस चालक की लापरवाही मानी जा रही है।
हादसे के बाद बस में चीख पुकार मच गई और लोग इसे सुनकर मदद के लिए दौड़ पड़े। लोगों ने खिड़कियां तोड़ कर घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कांवटिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। हादसे में बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने क्रेन की सहायता से बस को साइड में हटवाकर यातायात को सुचारू करवाया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- रेलवे का बड़ा फैसला: नॉन-सेफ्टी पदों पर पदोन्नति में मिलेगा ‘बेस्ट अमंगस्ट द फेल्ड’ नीति का लाभ
- झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर वसूल रहा था घूस: हेड कांस्टेबल और दलाल चढ़ा ACB के हत्थे
- जिस फैसले का वर्षों से इंतजार था: राजस्थान सरकार ने सेवा नियमों में किए 4 बड़े बदलाव, क्या कर्मचारियों को मिलेगी राहत?
- पूर्व IPS को पहले खिलाई मिठाई, फिर सीढ़ियों पर बुलाकर बरसाए थप्पड़, ‘टिकट चोर’ के नारों के बीच फटे कपड़े | टिकट विवाद ने कांग्रेस में मचा दिया बवाल; देखें वीडियो
- रसामृत कृष्ण: जब ‘मैं’ का कारागार टूटे और मन कृष्णमय हो जाए
- आरोपों पर राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘सब बेबुनियाद’ | CJI सूर्यकांत के फैसले के बाद खुद मीडिया के सामने रखेंगे अपना पक्ष
- राजस्थान के कॉलेज शिक्षकों के लिए दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, प्रमोशन और पे बैण्ड-IV के आदेश जारी | यहां देखें पूरी लिस्ट
- केंद्रीय कर्मचारियों के लिए DA का नया आंकड़ा आया, अब इतने फीसदी हो सकता है महंगाई भत्ता | जुलाई के आंकड़ों ने बढ़ाई उम्मीदें
- राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, 5,500 आवेदनों में इस पूर्व एयर मार्शल के नाम पर लगी मुहर | ऑपरेशन सिंदूर में संभाल चुके हैं अहम कमान
- राजस्थान में फिर बरसेंगे बादल, इस बार बढ़ सकती है बारिश की धार | 4-5 सितंबर को इन इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जैसे हालात
