धौलपुर
घने कोहरे ने बुधवार को सुबह धौलपुर में तीन लोगों की जान ले ली। घने कोहरे के कारण बस और टैम्पो में भीषण भिड़ंत हो गई जिससे पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन घायल हो गए। घटना से मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों को जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया। स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई।
हादसा धौलपुर सदर थाना क्षेत्र में एनएच 11b पर चांदपुर गांव के पास हुआ। बस और टैम्पो में आमने-सामने हुई इस भिड़ंत में टेंपो में सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान टैंपो ड्राइवर राजेंद्र और उसके पिता रतन सिंह और रास्ते में बैठे बालो पुत्र पीतम निवासी नयापुरा के रूप में हुई है। हादसे टेंपो में बैठे गांव के दोनों युवक बनवारी और राजकुमार के साथ बंटी पुत्र भभूति निवासी नयापुरा गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार हुसैनपुर गांव का रहने वाला टेंपो ड्राइवर राजेंद्र (25) पुत्र रतन सिंह अपने पिता रतन सिंह (50) पुत्र दौजी राम टेंपो को लेकर धौलपुर आ रहा था। जिसने हुसैनपुर गांव के रहने वाले बनवारी (27) पुत्र सुरेश और राजकुमार (22 ) पुत्र छोटे के साथ रास्ते से सवारियां टैंपो में बिठा ली। चांदपुर गांव के पास घने कोहरे में बाड़ी से धौलपुर की ओर जा रहे टेंपो में धौलपुर से बाड़ी की तरफ जा रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने हादसे के बाद बाड़ी कस्बे से रोडवेज बस को पकड़ लिया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान निकाय-पंचायत चुनाव से पहले बड़ा झटका; आखिर कौन-कौन से अफसर रातों-रात खो देंगे अपनी कुर्सी? पढ़ें आयोग का फरमान…
- TET नहीं पास की? अब नौकरी पर नहीं मंडराएगा खतरा… हिमाचल सरकार ने शिक्षकों को दी बड़ी राहत | सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग का फैसला
- योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: 35 हजार करोड़ के एक्सप्रेसवे, 50 हजार छात्राओं को स्कूटी और 220 नई इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी | बुनियादी ढांचे से लेकर शिक्षा, परिवहन और महिला सशक्तिकरण तक कई बड़े ऐलान
- करोड़ों की जमीन के लिए अनाथ युवक का कत्ल: खाकी का पूर्व अफसर बना हैवान, परिवार संग मिलकर युवक को घर से घसीटा, फरसे से काट डाला
- सुक्खू सरकार का बड़ा दांव: हिमाचल में 7500 पदों पर बंपर भर्ती को मंजूरी; आशा वर्करों, डॉक्टरों और शिक्षकों के लिए खुले सौगातों के द्वार | यहां देखें फैसलों की ‘सुपर लिस्ट’
- भारत में डेंगू की पहली वैक्सीन QDENGA को मंजूरी: बिना किसी टेस्ट के 4 से 60 साल के लोग लगवा सकेंगे; जानें कितनी सुरक्षित और कैसे मिलेगी डोज
- राजस्थान में फिर पलटेगा मौसम का मिजाज; 23 से 27 जुलाई तक झमाझम बारिश के संकेत | इन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट
- दौसा बॉल बैडमिंटन संघ की नई टीम का गठन | हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी बने अध्यक्ष, विकास शर्मा को मिली सचिव की जिम्मेदारी
- बार-बार डॉक्यूमेंट्स देने का झंझट खत्म, क्या आपके पास है यह 14 अंकों का ‘जादुई’ नंबर?
- RGHS में बड़ा एक्शन; 69 फार्मा स्टोर ब्लैकलिस्ट, 14 के लाइसेंस रद्द | महंगी दवा बिलिंग और फर्जी दावों पर सरकार का सख्त प्रहार, ₹6500 का इंजेक्शन ₹18000 में बेचा
