बयाना (भरतपुर)
बयाना की धरा के लाल पंजाब के वरिष्ठ IPS अधिकारी वीके भावड़ा को पंजाब का नया DGP बनाए जाने पर बयाना में उनके पैतृक निवास पर लोगों के पहुंचने और उनके परिजनों के स्वागत करने का सिलसिला जारी है।
भरतपुर आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी संघ की तरफ से वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सक परमानन्द और डॉक्टर राधेलाल पण्डित, नन्दकिशोर ने स्टेशन रोड स्थिति बाग भावड़ा पहुंच कर वीरेश भावड़ा के छोटे भाई वरिष्ठ पत्रकार योगेश भावड़ा का साफा पहनाकर स्वागत किया। इसी प्रकार अपना घर संस्था बयाना के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता तोताराम पहलवान, लालाराम, विजेंद्र मास्टर व वट्टू मुरकी ने भी योगेश भावड़ा को साफा पहनाकर माल्यार्पण फल भेंट कर स्वागत किया और वीरेश भावड़ा के DGP बनने पर खुशी जाहिर कर कहा कि वीरेश भावड़ा एक सक्षम अधिकारी हैं और जल्द ही पंजाब की स्थितियों में सुधार आएगा।
इसी प्रकार गांधी विद्या मन्दिर के प्रबंध निदेशक और ओम मानव सेवा समिति के अध्यक्ष रूपेंद्र शर्मा तथा गोमती सेवा समिति के उपाध्यक्ष पूरन चंद मित्तल ने भी योगेश भावड़ा को साफा पहनाकर स्वागत किया। भावड़ा ने उनको मिठाई खिलाई। इसी प्रकार विवेकानंद उच्च माध्यमिक विद्यालय व विवेकानंद आईटीआई के प्रबंध निदेशक प्रेमशंकर शर्मा, समाजसेवी मथुरा प्रसाद शर्मा, विश्व हिंदू परिषद और भाजपा नेता प्रदीप तिवारी, पेंशर समाज के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, संयुक्त कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने भी भावड़ा से मुलाकात कर बड़े भाई वीरेश भावड़ा के DGP बनने पर बधाई दी।
बयाना की भावड़ा गली निवासी हरिशंकर भावड़ा, खेमचंद भावड़ा और घनश्याम भावड़ा, शैलू भावड़ा, राकेश भावड़ा ने भी भावड़ा के पैतृक निवास पर उनको हार्दिक बधाई दीऔर कहा कि वीरेश भावड़ा ने भावड़ा परिवार का नाम रोशन किया है। वयोवृद्ध समाजसेवी माधो प्रसाद शर्मा एवं वीरेश भावड़ा के शिक्षक रह चुके रामभरोसी मास्टर साहब ने खुशी जाहिर कर कहा कि मेधावी वीरेश के DGP बनने से पूरा भरतपुर गौरान्वित हुआ है। उन्होंने कहा की वीरेश शुरू से मेधावी छात्र था। इसी प्रकार दिनेश शुक्ला, जगदम्बा शुक्ला ने भी हर्ष व्यक्त कर कहा कि भावड़ा गली का एक सपूत पंजाब पुलिस के सर्वोच्य पद पर पहुंचा है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में सक्रिय भूमिका निभा रहे विष्णु नामा व आनन्द टेलर के संचालक बनवारी लाल ने भी हर्ष व्यक्त किया है। पुराबाईखेड़ा के मूल निवासी और पिंकसिटी प्रेस क्लब के महासचिव रामेंद्र सोलंकी ने वरिष्ठ पत्रकार योगेश भावड़ा को शुभकामना संदेश भेजकर कहा है कि वीरेश भावड़ा के पंजाब DGP बनने से जयपुर के समूचे पत्रकार जगत को हर्ष हुआ है। रामेंद्र सोलंकी के चाचा उदयभान सिंह ने कहा है सबको को गर्व का अनुभव हुआ है।
स्वंत्रता सेनानी गोपालराम भावड़ा के निकट सहयोगी रहे सिकंदरा निवासी दिवंगत गोपीराम प्रधान के भतीजे एडवोकेट जयप्रकाश, रूपेंद्र सिंह एडवोकेट, दिनेश सिंह एडवोकेट और पुराबाइखेड़ा के पूर्व सरपंच चुरामन सिंह के पुत्र जाट महासभा के जिला उपाध्यक्ष परसराम सोलंकी ने भी वीरेश भावड़ा के पैतृक निवास पर पहुँचकर उनके छोटे भाई योगेश भावड़ा का माल्यापर्ण कर स्वागत किया और वीरेश भावड़ा के DGP बनने पर हर्ष व्यक्त कर कहा कि बयाना को सही मायने में देश व्यापी पहचान मिल गई है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- डमी उंगलियां, नकली रेटिना और फर्जी सिग्नेचर | जयपुर से भादरा तक फैला ‘डिजिटल धोखे’ का जाल, ATS ने दबोचा मास्टरमाइंड
- होटल के कमरे में खून का खेल | 1.5 घंटे की मुलाकात बनी मौत की कहानी… प्रेमिका ने ही प्रेमी का गला रेत दिया
- 100 KM सिर्फ 15 मिनट में! | अब आसमान से दौड़ेगा आपका रोज का सफर… भारत में ‘एयर टैक्सी’ की नई उड़ान
- SDM दफ्तर में रिश्वत का जाल: 60 हजार लेते ही दबोची गई अफसर | बैग से निकले 4 लाख, ACB का बड़ा ट्रैप
- बचत नहीं तो भविष्य अधूरा: होटल में जुटे शहर के दिमाग | निवेश के गुर सीखे, समय पर आने वालों को मिला इनाम
- हिजाब OK, बिंदी-तिलक NO? Lenskart की ग्रूमिंग गाइड पर बवाल | 27 पन्नों की पॉलिसी लीक, सोशल मीडिया पर भड़का विवाद
- नाम से खेल, जेब पर वार: बिना बताए बना दिया लोन का गारंटर | बैंक का फोन आया तो 72 साल के बुजुर्ग के उड़ गए होश
- दौसा की कलम का दम: बाल साहित्य में दो नाम चमके | भोपाल में सम्मानित होंगे उत्कर्ष नारायण और संतोष ऋचा
- विवाह प्रमाण पत्र बना ‘कमाई का जरिया’ | 10,400 की रिश्वत लेते VDO रंगे हाथों पकड़ी, ACB की बड़ी कार्रवाई
- सरकारी वकील पर रिश्वत का दाग | केस से नाम हटाने के खेल में 14 साल बाद 3 साल की सजा, ACB कोर्ट का बड़ा फैसला
