जयपुर
चोरी के एक मामले में गिरफ्तारी नहीं करने के एवज में RPF (Railway Protection Force) के एक सब इंस्पेक्टर ने बीस हजार की घूस मांग ली। जयपुर एसीबी की टीम ने सोमवार को पांच हजार रुपए लेते हुए उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार RPF सब इंस्पेक्टर का नाम सुनील कुमार है और वह राजस्थान के जयपुर स्थित रेलवे की कनकपुरा चौकी पर बतौर प्रभारी लगा हुआ है। आरोपी के आवास और अन्य ठिकानों पर सर्च किया जा रहा है।
ACB राजस्थान के DGP बीएल सोनी ने बताया कि परिवादी की शिकायत थी कि चोरी के प्रकरण में उसे गिरफ्तार नहीं करने की एवज में कनकपुरा चौकी प्रभारी रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स के सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने 20 हजार रुपए की मांग की थी। इस पर एसीबी एसआईडब्ल्यू जयपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव नैन ने शिकायत का सत्यापन किया। सत्यापन करने के बाद सोमवार को पुलिस निरीक्षक चित्रगुप्त महावर और उनकी टीम ने आरपीएफ एसआई सुनील कुमार को परिवादी से 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- पिता को कुल्हाड़ी से काटा, एक दिन घर में छिपाई लाश; गांव ले जाने के लिए टैक्सी बुलाई तो खुल गया राज | बदबू आई तो ड्राइवर ने पुलिस को किया फोन
- अजमेर BJP में चुनाव से पहले ‘बगावत’, दो बार के मेयर ने छोड़ी पार्टी, देवनानी को खुली चुनौती | बोले- झुकने से बेहतर कोई भी कीमत चुकाना
- दोनों बैंक अफसर थे, रिश्ते में आई दरार तो पति ने रच दिया खूनी खेल | पत्नी की गोली मारकर हत्या, बहन को मारा और फिर खुद भी दे दी जान
- भारत के वैज्ञानिकों ने खोजी कैंसर की ‘स्मार्ट’ दवा, बीमारी की कोशिका में पहुंचते ही करेगी वार | ट्रिपल-नेगेटिव ब्रेस्ट कैंसर पर दिखा दमदार असर, स्वस्थ कोशिकाओं को बचाने की उम्मीद
- Bharatpur News: CHC में 1000 की घूस का खेल खत्म, नर्सिंग ऑफिसर ट्रैप | ऑनलाइन अटेंडेंस की बाधा हटाने के बदले मांगी थी रिश्वत
- भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार को कुचला, मौत | टक्कर के बाद चालक फरार, CCTV से तलाश में जुटी पुलिस
- गेहूं से भरे ट्रैक्टर रोकता, बिल मांगता और फिर करता वसूली… मंडी कर्मचारी 24 हजार लेते ट्रैप
- पिछवाई कला की बारीकियों से रूबरू हुए फूड साइंस के विद्यार्थी, गैलरी में समझी पारंपरिक चित्रकला
- निकाय चुनाव से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर, RAS अफसरों के तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट
- Judgment: बेटा-बहू घर में रहेंगे या नहीं, फैसला बुजुर्ग का? सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया अधिकार
