भरतपुर
भरतपुर जिला अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष पद के लिए अब दो उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। चुनाव 11 जनवरी को होगा। मतदान का समय प्रात: दस बजे से अपराह्न साढ़े तीन बजे तक होगा। करीब 2600 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
चुनाव कार्यक्रम के अनुसार भरतपुर जिला अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष एवं 7 सदस्य कार्यकारिणी के निर्वाचन के लिए नौ जनवरी को नामांकन पात्र दाखिल किए गए जिनमें से केवल अध्यक्ष पद को छोड़ कर बाकी पदों पर दावेदारों ने अपने नाम वापस ले लिए और इस तरह उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष और सात सदस्यीय कार्यकारिणी को निर्विरोध रूप से निर्वाचित घोषित कर दिया गया।
अध्यक्ष पद के लिए चार, उपाध्यक्ष के लिए दो, कोषाध्यक्ष के लिए एक और सात सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए पंद्रह लोगों ने नामांकन दाखिल किया था। अध्यक्ष पद के लिए जिन चार लोगों ने नामांकन दाखिल किया था उनमें से बालकृष्ण बंसल और नरेश सिंहल ने अपने नाम वापस ले लिए। अब इस पद पर विनोद कुमार गुप्ता और अनुराग गर्ग के बीच मुकाबला होगा।
इनका हुआ निर्विरोध निर्वाचन
उपाध्यक्ष : मणि
महामंत्री: हेमराज गोयल
कोषाध्यक्ष: विनोद कुमार सिंघल
कार्यकारिणी सदस्य:
- आशीष बंसल
- अनिल कुमार सिंधल
- नरेन्द्र कुमार
- सुधीर कुमार सिंहल
- सुधीर कुमार मित्तल
- विष्णु लोहिया
- वीरेन्द्र कुमार गुप्ता
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 40 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया ‘RGHS बाबू’, जांच हुई तो निकला फर्जी, AI से बनाया था पहचान पत्र
- जल झूलनी एकादशी पर दौसा में निकली ठाकुर जी की डोल यात्रा, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु | गेटोलाव में जल से झूलेंगे ठाकुर जी
- राजस्थान में निकाय चुनाव: अब आत्मचिंतन व मंथन की दरकार, पार्टियां हारी, सत्ता जीती
- RCA चुनाव 29 सितंबर को, अक्टूबर में टूर्नामेंट की घंटी; राजस्थान के खिलाड़ियों के सामने सबसे बड़ा सवाल- टीम में चयन कैसे होगा?
- जयपुर लौट रहा था डॉक्टर परिवार, हाईवे पर ट्रेलर से ऐसी भिड़ंत कि चार जिंदगियां चली गईं
- ₹35 हजार की रिश्वत लेते ACB के शिकंजे में दो इंजीनियर, ₹2.52 लाख का बिल पास कराने के लिए मांगी थी रकम
- DUSU के बाद केरल में ABVP का बड़ा उलटफेर, 45 साल पुराने SFI गढ़ में क्लीन स्वीप; सभी प्रमुख पद जीते
- दौसा में गणेश महोत्सव की रौनक, सजी छप्पन भोग की झांकी; देर रात तक गूंजे गणेश-खाटू श्याम के भजन
- ढाबे पर थूक – थूक कर रोटियां बना रहा था महताब; वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दबोचा
- अपने नाम की SIM किसी और को दी तो फंसेंगे, 3 साल जेल और ₹50 लाख जुर्माना, सरकार ने जारी की नई चेतावनी | ऐसे चेक करें आपकी ID पर कितने नंबर चल रहे
