भरतपुर
राजस्थान के एक और रत्न वीरेश कुमार भावड़ा (VK Bhavra) के पंजाब DGP बनने पर भरतपुर के बयाना में जश्न का माहौल बना हुआ है। आपको बता दें कि वीरेश कुमार भावड़ा भरतपुर जिले के बयाना के निवासी हैं और इनके पिता गोपालराम भावड़ा स्वतंत्रता सेनानी रहे हैं।
इन दिनों बयाना में रह रहे उनके छोटे भाई और वरिष्ठ पत्रकार योगेश भावड़ा से नई हवा ने बातचीत की तो उन्होंने पंजाब के नव नियुक्त DGP वीरेश कुमार भावड़ा (VK Bhavra) के अब तक के सफर के बारे में कई सारी बातें बताईं। योगेश भावड़ा ने बताया कि उनके बड़े भाई वीरेश कुमार भावड़ा की प्रारंभिक शिक्षा बयाना के ही राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुई। 5 भाई बहिनों में वे सबसे मेधावी रहे हैं। 10 वीं व 11वीं कक्षा में राज्य मैरिट आई थी। साइंस फैकल्टी के सबसे मेधावी छात्र थे। उन्होंने राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा के तहत स्कॉलरशिप भी प्राप्त की थी।
बहुमुखी प्रतिभा के धनी रहे हैं वीके भावड़ा
पंजाब के नव नियुक्त डीजीपी वीके भावड़ा ने बयाना में स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के बाद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से B tec व mTec किया। इसके बाद वे BHEL भोपाल में सलेक्ट होकर इंजीनियर के पद पर कार्य किया। वहीं रहते हुए उन्होंने UPSC की परीक्षा में बेहतर स्थान प्राप्त करते हुए 1987 बैच के IPS बने। असम कैडर में उनकी पहली पोस्टिंग हुई। वहां पर तत्कालीन DGP केपीएस गिल के साथ उन्होंने कार्य किया। पंजाब के आतंकवाद के दौर में जब केंद्र सरकार ने केपीएस गिल को पंजाब का DGP नियुक्त किया तो गिल उनकी उनकी ईमानदार और कर्मठ कार्यशैली के कारण उन्हें अपने साथपंजाब ले आए।
आज दोपहर जैसे ही बयाना में माटी के लाल वीरेश भावड़ा को पंजाब का नया DGP बनाए जाने की अधिकारिक घोषणा हुई उसके बाद बयाना में खुशी का माहौल व्याप्त हो गया और बयाना भरतपुर में लोगों ने आतिशबाजी कर मिठाई बांट कर ख़ुशी का इजहार किया।
IAS अंजली से परिणय सूत्र में बंधे भावड़ा
1992 में वीके भावड़ा की शादी 1988 बैच की IAS अंजली भावड़ा के साथ हुई। अंजलि भावरा दिल्ली न्याय अधिकारिता विभाग में सचिव हैं। वीके भावड़ा पंजाब में गुरूदासपुर और मानसा जिलों में SSP के पद पर रहे। इसके बाद वे तत्कालीन CM कैप्टन अमरिंदर सिंह के गृह जिले पटियाला में IG भी रहे। वे पँजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और तकालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकारों में ADGP इंटेलीजेंस के पदों पर भी रहे। इससे पहले वे DG होमगार्ड के पद पर कार्य कर रहे थे।
वीरेश भावड़ा के पिता दिवंगत स्वंत्रता सेनानी गोपाल राम भावड़ा भरतपुर जिले के जाने माने राजनीतिज्ञ, अधिवक्ता और राजस्थान बार कॉन्सिल के मेम्बर रहे हैं। जो बयाना नगर पालिका चैयरमैन और बयाना पंचायत समिति के प्रधान भी रहे। उनका निधन करीब 9 महीने पहले हुआ है। पिता के निधन पर वीरेश कुमार भावरा बयाना आए थे।
तीन भाई बहन
पंजाब के नवनियुक्त DGP वीरेश भावड़ा के वर्तमान में 3 भाई बहिन हैं। उनकी 2 बहिन विजय लक्ष्मी पांडेय और सुनीता शर्मा नोएडा में रहती हैं। भावड़ा के छोटे भाई योगेश भावड़ा राजस्थान के वरिष्ठ पत्रकार हैं और फिहलाल बयाना में रह रहे हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- जिस हेल्थ सप्लीमेंट को लोग ‘दिमाग के लिए खास’ समझ रहे थे, उस पर FSSAI का ब्रेक, दो प्रोडक्ट्स की बिक्री पर रोक | नाम, पैकेजिंग और दावों पर उठे सवाल, कंपनियों को मिला सख्त आदेश
- सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, Study Leave पर अब पूरा वेतन, DA और HRA भी मिलेगा | हिमाचल सरकार ने बदले नियम, विदेश में पढ़ाई करने वालों को भी फायदा
- 28 करोड़ कैश, 15 किलो सोना और गिनते-गिनते 5 मशीनें खराब, बीरभूम में छापे ने खोला करोड़ों के खजाने का राज | 49 करोड़ की बरामदगी से बंगाल में सियासी भूचाल, आरोपी ने बताई रकम की पूरी कहानी
- आधी रात ATM पर धावा, कैश बॉक्स तक पहुंच गए चोर… तभी गश्ती पुलिस की आहट ने बिगाड़ा पूरा खेल | जयपुर में PNB ATM लूट की कोशिश नाकाम
- दौसा में उद्योग लगाने का सुनहरा मौका | RFC का मेगा कैंप कल, ₹5 करोड़ तक ऋण और ब्याज में बड़ी राहत मिलेगी
- MPUAT में गुरु पूर्णिमा पर गूंजा गुरु वंदन का संदेश | विद्यार्थियों ने कविता, भाषण और विचारों से जताया गुरुजनों के प्रति सम्मान
- पूंछरी का लोठा ब्रजभाषा के रस में सराबोर | मुकुट मुखारविंद पर गूंजे कृष्ण, गुरु और राष्ट्रभक्ति के स्वर, ‘ब्रज लोक बांसुरी’ का हुआ विमोचन
- सुप्रीम कोर्ट में नहीं चली सुक्खू सरकार की दलील | कर्मचारियों की वरिष्ठता पर बना कानून रद्द, हाईकोर्ट के फैसले पर लगी मुहर
- जयपुर की सड़क पर मौत का तांडव | बीच रास्ते युवक का मर्डर, 42 मिनट में चारों हत्यारे गिरफ्तार
- राजस्थान के उद्योगों के लिए खुलेंगे अमेरिका के दरवाजे | RCCI में अमेरिकी दूतावास की टीम ने बताए निवेश, स्टार्टअप और IPR के नए अवसर
