भरतपुर
भरतपुर जिले में एक खेत से पुलिस ने एक अधजला शव बरामद किया। अधजला शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई। पुलिस अब जांच कर रही है कि आखिर ये शव है किसका? ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि हत्या करने के बाद शव को जलाया गया है।
पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं मर्डर कर सबूत मिटाने के लिए जलाने की कोशिश तो नहीं की गई है। पुलिस को यह अधजला शव गुरूवार को भरतपुर के डीग थाना इलाके में गांव बहज के एक खेत में पड़ा मिला। इसका पता तब लगा जब ग्रामीण दोपहर में खेत पर गए। जब वह खेत के बीच में पहुंचे वहां काफी फसल जली हुई थी। किसानों ने उसे लकड़ी से हटाया तो उसमें एक शव दिखाई दिया। शव देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।
ग्रामीणों की सूचना पर मौके पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और डॉग स्क्वायड और FSL की टीम को मौके पर बुलाकर सबूत जुटाए। पुलिस ने अधजले शव को डीग अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसकी उम्र 30 से 35 साल के बीच बताई जा रही है।
शव दिखाई देने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। डीग थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर FSL टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया। पुलिस ने मौके से जरूरी सबूत जुटा लिए हैं। पुलिस ने शव को डीग अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।जानकारी के मुताबिक हत्या करने के बाद शव को जलाया गया है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 25 हजार की मांग, 10 हजार लेते ही CBI के जाल में फंसा अफसर; रेलवे के चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर पर ऐसे कसा शिकंजा
- UPI से ₹2,000 से ज्यादा का पेमेंट करेंगे तो क्या अब जेब कटेगी? नया नियम समझ लीजिए, ग्राहक पर नहीं पड़ेगा सीधा बोझ
- गुरु पर गंभीर आरोपों से मथुरा में हलचल; CM योगी तक पहुंची महिला की शिकायत, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
- किसकी सीट बचेगी, किसका सपना टूटेगा? पंचायत चुनाव से पहले सबसे बड़ा फैसला फिर अटका
- हिन्दी पर मंथन से लेकर प्रतिभाओं के सम्मान तक… एमएसजे कॉलेज में हिन्दी दिवस पर दिखा भाषा के प्रति उत्साह | प्रतियोगिताओं के विजेता भी हुए सम्मानित
- छात्रवृत्तियों की जानकारी से लेकर स्वच्छता के संदेश तक, छात्राओं को मिला जागरूकता का पूरा डोज | रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान माला
- राखी बांधने से पहले हुई सप्त ऋषियों की पूजा, फिर भाइयों की कलाई पर सजा रक्षा सूत्र | ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज ने निभाई अनूठी परंपरा
- Rajasthan Prosecution Service: 192 सहायक निदेशकों की वरिष्ठता सूची सामने आई, अब 15 दिन में आपत्ति का मौका | 1 अप्रैल 2026 से तय होगी वरिष्ठता की तस्वीर; यहां देखें पूरी लिस्ट
- 60 सेकंड में 42 लाख साफ, जयपुर में बैंक के बाहर पिस्टल तानकर लूट, पहले से तैयार थे दोनों बदमाश
- दर्द को शब्दों का बोझ क्यों देना, जब प्रभु की शरण है रास्ता
