भरतपुर
प्रस्तावित जीएसटी बढ़ोतरी के खिलाफ भरतपुर ज़िला व्यापार महासंघ की संघर्ष समिति के तत्वावधान में लक्ष्मण मंदिर चौक पर धरना प्रदर्शन जिलाध्यक्ष संजीव गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया। उसके बाद शाम को जीएसटी काउंसिल का पुतले के रूप में दहन किया गया।
धरना प्रदर्शन में सभी व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ-साथ काफ़ी संख्या में व्यापारी व आमजन शामिल हुए। संचालन संघर्ष समिति संयोजक भगवानदास बंसल ने किया। सह संयोजक जयप्रकाश बजाज, उपाध्यक्ष अनिल लोहिया, जिला प्रवक्ता विपुल शर्मा, पार्षद संजय शुक्ला, सर्राफा संघ अध्यक्ष हरिशंकर गोयल, जिला महामंत्री नरेंद्र गोयल, जिला अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने संबोधित किया। सभी ने रोटी- कपड़ा और मकान को प्रत्येक इंसान की मूलभूत आवश्यकता बताते हुए कपड़ा रेडीमेड, फुटवियर व ईंट पर टैक्स ना बढ़ाने की केंद्रीय सरकार से अपील की।
वक्ताओं ने कहा कि पेट्रोल-डीजल सिलेंडर जैसी चीजों को जीएसटी के दायरे में लाना चाहिए, लेकिन उन पर तो सरकार ध्यान दे नहीं रही है, बल्कि कपड़ा, रेडीमेड व फुटवियर, ईंट उद्योग पर जीएसटी 5 % से बढ़ाकर 12% करके आम जनता पर महंगाई का बोझ और बढ़ा रही है। अगर सरकार शीघ्र ही प्रस्तावित जीएसटी बढ़ोतरी को वापस नहीं लेती है तो एक बड़े आंदोलन के लिए सभी व्यापारियों को तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार को यह कानून वापस लेना ही होगा। सभा के दौरान ‘अभी तो ली अंगड़ाई है, आगे और लड़ाई है’ जैसे नारों से पूरा लक्ष्मण मंदिर चौक गूंज उठा।
शाम को व्यापारियों ने जीएसटी काउंसिल का पुतले के रूप में दहन किया। धरना प्रदर्शन में मोहनलाल मित्तल, सीताराम अग्रवाल, अशोक शर्मा, प्रदीप शर्मा, सुमनेश गुप्ता, शेखर, नरेंद्र पाल, ईशांत आदि काफी संख्या में व्यापारी और आमजन मौजूद थे।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- पुलिस की धमकी देकर 70 लाख हड़पने की तैयारी, तभी PNB ने पकड़ लिया खेल | 78 साल के बुजुर्ग को ऐसे बनाया था डिजिटल अरेस्ट का शिकार
- जोधपुर में कांग्रेस का बड़ा ‘एक्शन’, 25 बागियों पर चला अनुशासन का डंडा | चुनाव से पहले 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, पद-दायित्व भी खत्म
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
