जयपुर
जयपुर शहर में मुरलीपुरा थाना इलाके में चाकू से ताबड़तोड़ वार कर एक युवक का Murder कर दिया गया था। दिनदहाड़े हुई हत्या की इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए, लेकिन फरार 8 आरोपियों में से पुलिस ने 5 को गिरफ्तार कर लिया।
मृत युवक का नाम राजेश पुत्र नवल किशोर है। उस पर बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार उस समय किया जब वह सब्जी मंडी में सामान खरीदने गया था। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। खून से लथपथ हालत में उसे तुरंत एसएमएस अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तीन आरोपी फरार चल रहे हैं। जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है।
मृतक के पिता नवल किशोर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है और बताया है कि बदमाश दो बाइक पर सवार होकर आए थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हमले के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। जयपुर पश्चिम डीसीपी रीचा तोमर ने बताया कि मुरलीपुरा थानाधिकारी व झोटवाड़ा एसीपी प्रमोद स्वामी के निर्देश पर शहर में नाकाबंदी करवाकर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीन आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस फरार चल रहे आरोपियों की तलाश कर रही है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान में खुला तबादलों का ‘दरवाजा’ | 5 जुलाई तक होंगे ट्रांसफर, लेकिन इन कर्मचारियों पर अब भी रोक
- आज सेवा करें, कल ज़रूरत पड़े तो मदद मिलेगी | भरतपुर में शुरू हुआ ‘समय बैंक’, समय ही बनेगा आपकी सामाजिक सुरक्षा
- शादी के 4 महीने… और घर में बिछ गई लाश | आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए देवर-भाभी, फिर बड़े भाई की हत्या की रच डाली साजिश
- SBI में 1500 प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों पर भर्ती: 8 जुलाई तक करें आवेदन, 21.97 लाख तक मिलेगा सालाना पैकेज
- MPUAT की प्रबंध मंडल बैठक में कई बड़े फैसले: छात्रों की फीस नहीं बढ़ेगी, ICAR ने मंजूर किए दो नए रिसर्च सेंटर
- SMS अस्पताल में दवा चोरी का बड़ा खेल बेनकाब, संविदाकर्मी फार्मासिस्ट 1500 रुपये में बेच रहा था महंगे इंजेक्शन, गेट पर धराया
- 620 किलो डोडा चूरा तस्करी केस में बड़ा फैसला: 6 दोषियों को 15-15 साल की सजा, हर एक पर 2 लाख का जुर्माना
- EPF खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, 8.25% ब्याज पर लगी मुहर, जल्द खाते में आएगा पैसा; UPI से PF निकालना भी होगा आसान
- बैंक की तिजोरी से गायब हुए 96 गोल्ड पैकेट, करोड़ों के गहनों के गबन का खुलासा, हिरासत में लिए तीन बैंक अधिकारी
- मुंडन संस्कार से लौट रहा था पूरा परिवार, 500 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो… 7 लोगों की दर्दनाक मौत
