जयपुर
राजस्थान का उच्च शिक्षा विभाग अब कोरोना काल में हुए नवाचारों की स्टडी करवाने जा रहा है। इसके लिए आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा ने 40 व्याख्याताओं की टीम बनाई है जो दस राज्यों में जाकर नवाचारों का अध्ययन करेगी और फिर उसकी रिपोर्ट कॉलेज आयुक्तालय को 15 दिसम्बर तक देगी।
ईस्माइल (इन्टर स्टेट म्यूचुअल इनीशिएटिव फॉर लर्निंग एनहेंसमेंट) कार्यक्रम के तहत यह टीम बनाई गई है। यह टीम इन दस राज्यों में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कोरोना काल में शिक्षा शिक्षण में किए गए प्रबंधन का ऑनलाइन अध्ययन कर रिपोर्ट तैयार करेगी। कॉलेज आयुक्तालय के आदेशानुसार आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा में नवाचार एवं कौशल विकास प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी विनोद भारद्वाज को इस योजना में पांच राज्यों का नामित समन्वयक बनाया गया है।
पहले चरण में देश के दस राज्यों सिक्किम, मध्य प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, छतीसगढ़, गोवा व गुजरात राज्यों के उच्च शिक्षा में किए जा रहे उपयोगी नवाचारों को शामिल किया जाएगा। यहां की योजनाओं का अध्ययन कर कोरोना संकट काल में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उभरी चुनौतियों से निपटने के लिए राज्यों द्वारा किए गए प्रयासों और उपायों का अध्ययन किया जाएगा। इसके बाद प्रत्येक दल अपनी रिपोर्ट राज्य के कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय का प्रस्तुत करेगा।
मंथन कार्यशाला में प्रस्तुत की जाएगी रिपोर्ट
रिपोर्ट के बाद राज्य स्तरीय मंथन कार्यशाला में राज्य के लिए उपयोगी कार्य योजनाओं को लागू किए जाने की रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे, ताकि कोरोना जैसी विषम परिस्थिति में शिक्षा पर प्रतिकूल प्रभावों को कम किया जा सके। राज्य स्तर पर दस दलों को ऑनलाइन परामर्श दिया जा चुका है, प्रत्येक दल को रिपोर्ट 15 दिसम्बर तक प्रस्तुत करनी है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- Haryana News: ₹7 लाख की डील, ₹5 लाख पहले ही वसूले; बची रकम लेते ही ACB ने ALM को दबोचा
- भुसावर में राधाष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जन्माष्टमी से चल रहे धार्मिक कार्यक्रम एकादशी तक जारी रहेंगे
- मेडिकल कॉलेजों में शिक्षकों की कमी पर बड़ा सवाल, 75 साल तक पढ़ाने की मांग; PM मोदी को भेजा पत्र
- हाईकोर्ट्स में जजों की नियुक्ति को केंद्र की मंजूरी, कॉलेजियम की 8 सिफारिशों में से 7 पर लगी मुहर
- यूपी में 35 IPS अधिकारियों की नई तैनाती, कई बड़े शहरों में बदले DCP | नोएडा-आगरा से प्रयागराज तक बदले चेहरे; चारू निगम को PAC गाजियाबाद की कमान; देखें पूरी लिस्ट
- DUSU में ABVP की बड़ी जीत, अध्यक्ष समेत 3 पद झटके; उपाध्यक्ष की कुर्सी निर्दलीय के नाम, NSUI का सूपड़ा साफ
- शिक्षकों ने फिर जताया भरोसा, प्रेम प्रकाश उमरवाल लगातार तीसरी बार निर्विरोध जिलाध्यक्ष; सम्मेलन में तबादला नीति से लेकर शिक्षक हितों पर मंथन
- आज की सीता …
- Madhya Pradesh News: दर्शन करके लौट रहे थे श्रद्धालु, रास्ते में उफनते नाले में बही कार, 8 की मौत; 3 बच्चों समेत पूरा परिवार खत्म
- 5.50 लाख की डील, ट्रैप से पहले ही SDM को भनक, रिश्वत लेने से मुकर गए, ACB ने दर्ज किया केस
