भरतपुर
भरतपुर शहर में एक मोबाइल के स्टोर से करीब तीस लाख रुपए के मोबाइल चोरी की खबर आ रही है। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कोतवाली थाना पुलिस, FSL टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर सूचना मिलते ही पहुंच गए।
बदमाशों ने चोरी की इस वारदात को बड़े आराम से अंजाम दिया। करीब सवा घंटे तक डिब्बों को खंगालते रहे। एक-एक डिब्बे को खोलकर उन्होंने मोबाइल फोन निकाल लिए और तसल्ली से बैग में भरकर दीवार फांद कर चले गए। बदमाशों ने जिस तरह से चोरी की वारदात को अंजाम दिया है उससे लग रहा है कि उन्होंने वारदात से पहले मोबाइल स्टोर की रेकी की है।
रेकी कर ऑफिस के पास ही एक लोहे का सरिया रख कर चले गए थे। रात करीब 2 बजे चोर ऑफिस के पास आए। जहां उन्होंने लोहे का सरिया छुपाया हुआ था। वहां से सरिया उठाया और दीवार फांदकर घर में दाखिल हो गए। एक चोर मकान के बाहर देखभाल करता रहा और दूसरे चोर ने ऑफिस के अंदर जाकर सभी चीजों की तलाशी ली। चोर ने मकान के अंदर एक और कमरे का ताला तोड़ा जिसमें मोबाइल रखे हुए थे। ताला तोड़ने के बाद अंदर वाले चोर ने अपने बाहर खड़े साथी को बुलाया और सभी मोबाइल के डिब्बों से मोबाइल निकालने कर दो बैग में भर लिए।
जिस माकन में चोरी की यह वारदात हुई है उसमें पहले भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। इस मकान में एक महिला का मर्डर भी हो चुका है। पर पुलिस किसी का खुलासा नहीं कर पाई है।
चोरी की यह घटना चांदपोल गेट के पास भरतपुर के कोतवाली थाना इलाके के आदर्श कॉलोनी में ओप्पो कंपनी के स्टोर पर हुई है। लाइव वीडियो में चोरों की संख्या दो नजर आ रही है। एक चोर सीसीटीवी कैमरे को देखता हुआ भी नजर आ रहा है। एक चोर के हाथ में सरिया भी दिख रही है। बदमाश बिस्तर को भी उठाकर देख रहे हैं। सीसीटीवी कैमरे के टाइम के अनुसार बदमाश आधी रात के बाद करीब दो बजे मोबाइल स्टोर में दो चोर दाखिल हुए और करीब सवा घंटे तक खंगालते रहे। इसके बाद करीब सवा तीन बजे आराम से दीवार फांद कर फरार हो गए।
चोरी की वारदात का पता तब चला जब शाम को कर्मचारी ऑफिस पहुंचा तो उसने ताला टूटा देखा। उसने ओप्पो के मैनेजर को इस घटना की सूचना दी। कोतवाली थाना पुलिस, FSL टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंच गए। ओप्पो मोबाइल के कर्मचारियों ने बताया कि कृष्णा मोबाइल वालों के घर में ओप्पो का एक ऑफिस बना रखा है जहां से भरतपुर और धौलपुर में मोबाइल की सप्लाई की जाती है। ऑफिस में सुखदेव चौधरी नाम का कर्मचारी रहता है, लेकिन शनिवार को वह अपने घर अलवर गया हुआ था। रविवार शाम जब ओप्पो का एक कर्मचारी ऑफिस पहुंचा तो उसने ऑफिस के गेट खुले देखे जिसके बाद उसने ओप्पो के मैनेजर को घटना की सूचना दी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 25 हजार की मांग, 10 हजार लेते ही CBI के जाल में फंसा अफसर; रेलवे के चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर पर ऐसे कसा शिकंजा
- UPI से ₹2,000 से ज्यादा का पेमेंट करेंगे तो क्या अब जेब कटेगी? नया नियम समझ लीजिए, ग्राहक पर नहीं पड़ेगा सीधा बोझ
- गुरु पर गंभीर आरोपों से मथुरा में हलचल; CM योगी तक पहुंची महिला की शिकायत, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
- किसकी सीट बचेगी, किसका सपना टूटेगा? पंचायत चुनाव से पहले सबसे बड़ा फैसला फिर अटका
- हिन्दी पर मंथन से लेकर प्रतिभाओं के सम्मान तक… एमएसजे कॉलेज में हिन्दी दिवस पर दिखा भाषा के प्रति उत्साह | प्रतियोगिताओं के विजेता भी हुए सम्मानित
- छात्रवृत्तियों की जानकारी से लेकर स्वच्छता के संदेश तक, छात्राओं को मिला जागरूकता का पूरा डोज | रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान माला
- राखी बांधने से पहले हुई सप्त ऋषियों की पूजा, फिर भाइयों की कलाई पर सजा रक्षा सूत्र | ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज ने निभाई अनूठी परंपरा
- Rajasthan Prosecution Service: 192 सहायक निदेशकों की वरिष्ठता सूची सामने आई, अब 15 दिन में आपत्ति का मौका | 1 अप्रैल 2026 से तय होगी वरिष्ठता की तस्वीर; यहां देखें पूरी लिस्ट
- 60 सेकंड में 42 लाख साफ, जयपुर में बैंक के बाहर पिस्टल तानकर लूट, पहले से तैयार थे दोनों बदमाश
- दर्द को शब्दों का बोझ क्यों देना, जब प्रभु की शरण है रास्ता
