जयपुर
लगता है राजस्थान में बदमाश बेलगाम हो गए हैं। जयपुर जिले में बदमाशों ने लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाश एक महिला की हत्या कर करीब एक करोड़ कैश, दस किलो चांदी और बीस तोला सोना लूट कर ले गए। वारदात को अंजाम देने से पहले बदमाशों ने महिला के पति को भी बंधक बना लिया।
लूट की यह वारदात जयपुर ग्रामीण जिले में नरैना गांव में गुरुवार आधी रात के बाद की है। लेकिन लोगों को वारदात का पता शुक्रवार को लगा। लुटेरों ने बुजुर्ग दम्पती को बंधक बनाया और बुरी तरह से पीटा। मारपीट के दौरान महिला अधमरी हो गई और जब तक अस्पताल ले जाने की नौबत आई तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। शुक्रवार सवेरे परिवार के लोगों को इसकी जानकारी मिली तो हंगामा मच गया। घटना का पता चलने पर काफी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए। सूचना मिलने पर नरैना पुलिस और जयपुर ग्रामीण जिले के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वॉयड और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। वारदात में तीन-चार लोगों का शामिल होना बताया जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि नरेना के आजाद चैक खटीकों का मौहल्ला में रहने वाले बुजुर्ग दम्पती के साथ वारदात की गई। 85 वर्षीय पाचूंराम और उनकी पत्नी 80 वर्षीय श्रोता देवी अपने घर में सो रहे थे। तड़के करीब तीन बजे बाद तीन लुटेरे घर में घुसे और दोनों को बंधक बना लिया। मुंह बांध दिए और उसके बाद हाथ पैर भी बांध कर नीचे पटक दिया। उसके बाद मारपीट की। बताया जा रहा है कि दम घुटने से श्रोता देवी की मौत हो गई। आज तड़केे परिवार को इसकी जानकारी मिली तो पुलिस को बुलाया गया। परिवार के लोग अब अस्पताल के बाहर जमा हुए हैं।
बेटे की कैंसर से हो गई थी मौत, दो पोते और एक पोती
पुलिस ने बताया पांचूराम के इकलौते बेटे की कुछ समय पहले कैंसर से मौत हो गई थी। परिवार में अब बहू और दो पोते एवं एक पोती हैं। पांचूराम के दो घर हैं। बीती रात जिस घर में वारदात हुई उस घर में पांचूराम और उनकी पत्नी ही थी। पुलिस ने पांचूराम को अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही वे करीब पंद्रह लाख रुपए निकलवाकर लाए थे। वे लेन देन का काम करते थे। परिवार के लोगों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।
परिवार के लोगों से भी पूछताछ की गई। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग कुछ दिन पहले ही करीब पंद्रह लाख रुपए बैंक से निकलवाकर लाए थे। पुलिस के मुताबिक, इस संबंध में खटीक मोहल्ला नरैना में रहने वाले 85 वर्षीय पांचूराम ने केस दर्ज करवाया है। रिपोर्ट में बताया कि वह और उनकी पत्नी सुरता देवी (80) रात 12 बजे अपने मकान में आमने-सामने के दो कमरों में सो रहे थे। तभी दो व्यक्ति घर में घुस गए। उन्होंने पांचूराम को दबोच लिया और मारपीट करना शुरू कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने बुजुर्ग पांचूराम के हाथ-पैर कपड़े से बांध दिए। इससे घबराहट में पांचूराम अचेत हो गया। वह फर्श पर पड़ा रहा। पांचूराम के मुताबिक, दोनों बदमाशों के साथ एक और आदमी था। वह मकान में बने चौक में खड़ा था।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- खेती से स्टार्टअप तक… युवाओं के लिए कृषि में खुल रहे नए रास्ते | ‘एग्रीविजन-2026’ में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने AI, ड्रोन और रोबोटिक्स को बताया खेती का भविष्य
- शोध के सवालों से निकली नई राहें, 20 शोधार्थियों ने रखी प्रगति की तस्वीर | राजकीय कला कन्या महाविद्यालय कोटा में छमाही शोध-प्रगति प्रस्तुतीकरण
- पति-पत्नी अब रेलवे में अलग-अलग शहरों में नौकरी करने को मजबूर नहीं? नए नियमों में ट्रांसफर का रास्ता हुआ आसान | एक स्टेशन पर पोस्टिंग की कोशिश से लेकर शिकायत तक, जानिए क्या बदला
- Himachal News: 100 फीट गहरी खाई में समाई प्राइवेट बस, 7 की मौत | 11 घायल, कई की हालत गंभीर; मृतकों के सामने आए नाम
- भरतपुर में भारी बारिश का अलर्ट, कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी रहेंगे बंद | जिला कलेक्टर ने जारी किए आदेश
- जब माखन चोर कृष्ण और शिव भक्ति मंच पर उतरे… | भरतपुर के दो स्कूलों में मणिपुरी नृत्यांगना इवाना सरकार ने बच्चों को सिखाई भारतीय संस्कृति की अनोखी भाषा
- राजस्थान कैबिनेट का बड़ा ‘मास्टरस्ट्रोक’ | कर्मचारियों को मिला बड़ा बीमा तोहफा, अब चुनाव भी बदलेंगे… जानिए 7 सबसे बड़े फैसले
- राजस्थान में फिर लौट रहा ‘मानसून का पावरफुल दौर’ | 10 अगस्त तक कई जिलों में मूसलाधार बारिश, IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
- बांदीकुई को एक दिन में मिली विकास की ‘डबल डोज’ | बस स्टैंड से अस्पताल, कंप्यूटर लैब से खाटूश्याम बस सेवा तक करोड़ों की सौगात
- असमनी राजस्थान ने किया बड़ा संगठनात्मक विस्तार | नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, जिला स्तर तक होगा संगठन का विस्तार
