लखीसराय
बिहार में लखीसराय के सिकन्दरा-शेखपुरा के पास मंगलवार सुबह-सुबह एक भीषण हादसा हो गया। इसमें छह जनों की मौत हो गई। चार लोग घायल हो गए। मरने वालों में 5 लोग दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से हैं।
हादसा हलसी थाना क्षेत्र के पिपरा गांव के पास NH-333 पर मंगलवार सुबह 6 बजे के करीब हुआ। इसमें ट्रक और सुमो के बीच भीषण टक्कर में हो गई जिसमें 6 लोगों की मौत हुई है। हादसे में चार घायलों की हालत भी गंभीर बनी हुई है। सुमो में सवार सभी 10 लोग एक ही परिवार के थे। वे जमुई के सगदाहा भंदरा गांव के लालजीत सिंह की पत्नी गीता देवी का दाह संस्कार करके वापस गांव लौट रहे थे।
हादसे के शिकार लोगों में से एक हरियाणा में ADGP के पद पर तैनात सुशांत के बहनोई के बहनोई थे। उनके दो भांजे और दो अन्य रिश्तेदार भी मरने वालों में शामिल हैं। कार के ड्राइवर की भी इस हादसे में मौत हो गई है। हादसा इतना भीषण था कि दूर तक धमाके की आवाज सुनी गई।
हादसे की सूचना मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों से हलसी थाने में दी। पुलिस दो घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची। हादसे के बाद 2 लोगों के शव गाड़ी में ही फंस गए थे, जिन्हें बाहर निकाल लिया गया है। सभी मृतक जमुई जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। ट्रक पर LPG रसोई गैस सिलेंडर लदे हुए थे।
इनकी हुई मौत
गीता देवी के पति लालजीत सिंह, बड़ा बेटा अमित शेखर उर्फ नेमानी सिंह, छोटा बेटा रामचंद्र सिंह, बेटी बेवी देवी, भांजी अनिता देवी और ड्राइवर प्रीतम कुमार।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 178 मरीजों की आंखों की जांच, 26 में निकला मोतियाबिंद; बीकानेर में जरूरतमंदों के लिए लगा निःशुल्क शिविर
- खेत की उपज से कमाई बढ़ाने का नया रास्ता, लहसुन की कलियां अलग करने से एलोवेरा जूस तक, मेले में दिखी ये तकनीकें
- आर्थिक रूप से कमजोर अग्रवाल बेटियों की शादी में अब 51 हजार की मदद, जयपुर में नई पहल का आगाज
- चार साल में 14,500 मरीजों तक पहुंची होम्योपैथी की सेवा, अब 70+ उम्र वालों के लिए रजिस्ट्रेशन भी मुफ्त
- राजस्थान चैम्बर में ‘प्रोजेक्ट ग्रीन टुमॉरो’ का आगाज़: उद्योग और व्यापार जगत ने लिया हरित कल का सामूहिक संकल्प
- खेत से कार्बन उत्सर्जन घटाने की चुनौती, वैज्ञानिकों ने बताया कैसे बदलेगा खेती का तरीका
- राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: जिला जज कैडर के सीनियर जजों के रातों-रात तबादले, देखिए किसे कहां मिली नई तैनाती
- खेत से कमाई का नया रास्ता, MPUAT के मशरूम स्टॉल पर उमड़ी भीड़, जनप्रतिनिधियों ने भी जाना उत्पादन का तरीका
- भरतपुर: विप्र महासभा की बैठक में उठी समाज की बहन-बेटियों की सुरक्षा की आवाज, दहेज जैसी कुरीतियों पर बनी रणनीति
- राजस्थान पुलिस बेड़े में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 14 IPS अधिकारियों के तबादले, जयपुर कमिश्नरेट से जिलों तक बदले कप्तान
