दौसा
दौसा जिले में सोमवार को एक सड़क हादसा हो गया। इसमें आधा दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों में एक नायब तहसीलदार भी शामिल है। सभी घायलों को महवा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसा दौसा जिले के महुवा-मंडावर रोड पर उकरुंद गांव के समीप तब हुआ जब बारातियों से भरी तेज रफ्तार कार के सामने अचानक एक नील गाय आ गई। नील गाय से टकराकर कार बेकाबू होकर पलट गई। इससे कार सवार 6 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए महुवा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में बांदीकुई के नायब तहसीलदार धर्मेंद्र मीणा भी शामिल हैं।
रविवार को रैणी थाना इलाके के बहादुरपुर गांव से महुवा के सांथा गांव में युवक की बारात आई थी। बारात में शामिल लोग रात को ही वापस अपने गांव लौट गए। सोमवार सुबह पुनः बारात की विदाई कराने के लिए सांथा जा रहे थे। इसी दौरान उकरुंद गांव के पास कार के आगे नीलगाय आ जाने से कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। कार स्पीड में होने के कारण उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए। जिन्हें ग्रामीणों द्वारा बाहर निकाला और एम्बुलेंस की सहायता से महुवा अस्पताल में इलाज के लिए भिजवाया।
मंडावर थाना पुलिस ने बताया कि कार में सवार बद्री प्रसाद, धर्मेंद्र कुमार, दीपेंद्र, जीतेंद्र कुमार निवासी बहादरपुर थाना रैणी, अंताराम पुत्र देवपाल मीणा निवासी कोडया थाना रैणी व कमल सिंह पुत्र सुमितराम मीणा निवासी न्याली का बास थाना खेड़ली घायल हो गए
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 40 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया ‘RGHS बाबू’, जांच हुई तो निकला फर्जी, AI से बनाया था पहचान पत्र
- जल झूलनी एकादशी पर दौसा में निकली ठाकुर जी की डोल यात्रा, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु | गेटोलाव में जल से झूलेंगे ठाकुर जी
- राजस्थान में निकाय चुनाव: अब आत्मचिंतन व मंथन की दरकार, पार्टियां हारी, सत्ता जीती
- RCA चुनाव 29 सितंबर को, अक्टूबर में टूर्नामेंट की घंटी; राजस्थान के खिलाड़ियों के सामने सबसे बड़ा सवाल- टीम में चयन कैसे होगा?
- जयपुर लौट रहा था डॉक्टर परिवार, हाईवे पर ट्रेलर से ऐसी भिड़ंत कि चार जिंदगियां चली गईं
- ₹35 हजार की रिश्वत लेते ACB के शिकंजे में दो इंजीनियर, ₹2.52 लाख का बिल पास कराने के लिए मांगी थी रकम
- DUSU के बाद केरल में ABVP का बड़ा उलटफेर, 45 साल पुराने SFI गढ़ में क्लीन स्वीप; सभी प्रमुख पद जीते
- दौसा में गणेश महोत्सव की रौनक, सजी छप्पन भोग की झांकी; देर रात तक गूंजे गणेश-खाटू श्याम के भजन
- ढाबे पर थूक – थूक कर रोटियां बना रहा था महताब; वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दबोचा
- अपने नाम की SIM किसी और को दी तो फंसेंगे, 3 साल जेल और ₹50 लाख जुर्माना, सरकार ने जारी की नई चेतावनी | ऐसे चेक करें आपकी ID पर कितने नंबर चल रहे
