भरतपुर
भरतपुर में इन दिनों अपराध बेलगाम बढ़ रहे हैं। यहां तक कि दिनदहाड़े ही वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है और जनता दहशत में है। भरतपुर जिले में शाम को लूट की एक बड़ी वारदात हुई जिसमें बदमाश पिस्टल दिखाकर एक व्यापारी से पचास हजार रुपए लूट कर फरार हो गए।
लूट की यह वारदात भरतपुर जिले के कुम्हेर कस्बा में हुई। कुछ बाइक सवार बदमाश हथियार लेकर भूमि ट्रेडिंग कंपनी के मालिक श्याम बाबू की परचून की दुकान पर जा धमके। शाम होने की वजह से दुकान मालिक अपने बेटे के साथ पूरे दिन की पैसे गिन रहा था। इतने में तीन बदमाश गोली मारने की धमकी देकर करीब 50 हजार रुपए लेकर फरार हो गए।
लूट की वारदात के दौरान आसपास के दुकान मालिक भी मौके पर इकट्ठे हो गए, लेकिन बदमाशों ने सभी को गोली मारने की धमकी देकर पीछे हटा दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के इलाके में नाकाबंदी करवा दी लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं लग सका।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- PNB में लोन के नाम पर 40 लाख की धोखाधड़ी | 35 लाख का लोन मंजूर, दो चेक से रकम निकली; शाखा प्रबंधक समेत 4 पर केस
- लोक अभियोजकों को भजनलाल सरकार की बड़ी सौगात, फीस में बढ़ोतरी का ऐलान | रिटेनरशिप, एपीयरेंस, ड्राफ्टिंग और ओपिनियन फीस बढ़ेगी; 80 नए न्यायालयों के साथ विधि अधिकारियों के पद भी बढ़ाए
- खेती से स्टार्टअप तक… युवाओं के लिए कृषि में खुल रहे नए रास्ते | ‘एग्रीविजन-2026’ में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने AI, ड्रोन और रोबोटिक्स को बताया खेती का भविष्य
- शोध के सवालों से निकली नई राहें, 20 शोधार्थियों ने रखी प्रगति की तस्वीर | राजकीय कला कन्या महाविद्यालय कोटा में छमाही शोध-प्रगति प्रस्तुतीकरण
- पति-पत्नी अब रेलवे में अलग-अलग शहरों में नौकरी करने को मजबूर नहीं? नए नियमों में ट्रांसफर का रास्ता हुआ आसान | एक स्टेशन पर पोस्टिंग की कोशिश से लेकर शिकायत तक, जानिए क्या बदला
- Himachal News: 100 फीट गहरी खाई में समाई प्राइवेट बस, 7 की मौत | 11 घायल, कई की हालत गंभीर; मृतकों के सामने आए नाम
- भरतपुर में भारी बारिश का अलर्ट, कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी रहेंगे बंद | जिला कलेक्टर ने जारी किए आदेश
- जब माखन चोर कृष्ण और शिव भक्ति मंच पर उतरे… | भरतपुर के दो स्कूलों में मणिपुरी नृत्यांगना इवाना सरकार ने बच्चों को सिखाई भारतीय संस्कृति की अनोखी भाषा
- राजस्थान कैबिनेट का बड़ा ‘मास्टरस्ट्रोक’ | कर्मचारियों को मिला बड़ा बीमा तोहफा, अब चुनाव भी बदलेंगे… जानिए 7 सबसे बड़े फैसले
- राजस्थान में फिर लौट रहा ‘मानसून का पावरफुल दौर’ | 10 अगस्त तक कई जिलों में मूसलाधार बारिश, IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
