जयपुर
घूस लेकर सरकार के खिलाफ फैसले करवाने के अजमेर रेवेन्यू बोर्ड के एक प्रकरण में रेवेन्यू बोर्ड के तत्कालीन अतिरिक्त राजकीय अधिवक्ता पूनम माथुर को ACB की इंटेलिजेंस विंग ने गिरफ्तार कर लिया है। एसीबी टीम पूनम माथुर से पूछताछ कर रही है। पूनम माथुर को जयपुर लाया गया है। उससे पूछताछ में कई चौकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।
आपको बता दें कि एसीबी इस मामले में 9 अप्रेल, 2021 को अजमेर रेवेन्यू बोर्ड के तत्कालीन सदस्य सुनील शर्मा और भंवर लाल मेहरडा को बिचौलिए वकील शशिकांत जोशी के साथ गिरफ्तार कर चुकी है। आरोप है कि रेवेन्यू बोर्ड के दोनों ही सदस्य आरोपियों से बिचौलिए वकील शशिकांत जोशी के मार्फत रिश्वत लेकर फैसले बदलने का काम किया करते थे।
रेवेन्यू बोर्ड रिश्वत प्रकरण में एसीबी की ओर से आज अजमेर से गिरफ्तार की गई पूनम माथुर पर राजकीय अधिवक्ता के रूप में राज्य सरकार की ओर से पैरवी करने के नाम पर आरोपियों और बोर्ड के सदस्यों से मिलीभगत कर रिश्वत लेकर सरकार के विरुद्ध फैसले करवाने का आरोप है।
जयपुर एसीबी DG बीएल सोनी ने बताया किराजस्व मंडल रिश्वत प्रकरण मामले में अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- शैक्षिक मुद्दों पर दौसा में दो दिन होगा मंथन; नवाचार से लेकर समस्याओं तक पर होगी चर्चा | 18 सितंबर से जुटेंगे शिक्षक
- 25 वार्डों का गणित बदला, अब अध्यक्ष की कुर्सी पर नजर; वैर में चार महिलाओं ने ठोकी दावेदारी | 18 सितंबर को साफ होगी तस्वीर
- नौकरी और कारोबार के साथ अब रिटायरमेंट की तैयारी पर जोर; MSME जगत को NPS का रास्ता समझाया | जयपुर में RCCI-PFRDA की विशेष कार्यशाला
- 25 हजार की मांग, 10 हजार लेते ही CBI के जाल में फंसा अफसर; रेलवे के चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर पर ऐसे कसा शिकंजा
- UPI से ₹2,000 से ज्यादा का पेमेंट करेंगे तो क्या अब जेब कटेगी? नया नियम समझ लीजिए, ग्राहक पर नहीं पड़ेगा सीधा बोझ
- गुरु पर गंभीर आरोपों से मथुरा में हलचल; CM योगी तक पहुंची महिला की शिकायत, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
- किसकी सीट बचेगी, किसका सपना टूटेगा? पंचायत चुनाव से पहले सबसे बड़ा फैसला फिर अटका
- हिन्दी पर मंथन से लेकर प्रतिभाओं के सम्मान तक… एमएसजे कॉलेज में हिन्दी दिवस पर दिखा भाषा के प्रति उत्साह | प्रतियोगिताओं के विजेता भी हुए सम्मानित
- छात्रवृत्तियों की जानकारी से लेकर स्वच्छता के संदेश तक, छात्राओं को मिला जागरूकता का पूरा डोज | रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान माला
- राखी बांधने से पहले हुई सप्त ऋषियों की पूजा, फिर भाइयों की कलाई पर सजा रक्षा सूत्र | ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज ने निभाई अनूठी परंपरा
