धौलपुर
धौलपुर जिले में बुधवार शाम को एक दर्दनाक हादसा हो गया। किसी अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी जिससे उस पर सवार दम्पती की मौत हो गई और बेटा घायल हो गया। यह दंपती बसेड़ी अपनी बेटी से मिलने जा रहा था।
हादसा बसेड़ी-बाड़ी मार्ग पर हुआ। पुलिस के अनुसार हादसे में शंकर (55) पुत्र शोभाराम जाटव निवासी धीमरी थाना सदर बाड़ी और उसकी पत्नी गुड्डी (45) की मौत हो गई। वहीं उनका बेटा कृष्ण (28) घायल हो गए। दंपती अपने बेटे के साथ बाइक से बसेड़ी में अपनी बेटी से मिलने जा रहे थे। भूतेश्वर पुल के समीप एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों और घायल को अस्पताल पहुंचाया। घायल को जिला अस्पताल से धौलपुर के लिए रेफर किया। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुटी है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- रंगों में उतरी बारिश की रौनक | ‘वर्षा’ चित्रकला प्रतियोगिता में मेघा बनी विजेता, रिनाया और इवाना ने भी जीता दिल
- भरतपुर दौरे से पहले एक्शन मोड में प्रशासन | CM भजनलाल के कार्यक्रम स्थलों पर मंत्रियों-विधायकों ने संभाला मोर्चा
- भरतपुर के नरेंद्र ‘निर्मल’ को मिला प्रतिष्ठित ‘पंडित बाल गोविंद शर्मा ब्रजभाषा गजल पुरस्कार-2026’
- अब GST अपील के लिए नहीं लगेंगे दिल्ली के चक्कर | जयपुर से शुरू हुई GSTAT की सुनवाई, कारोबारियों को बड़ी राहत
- कट्टे की नोक पर नाबालिग से दरिंदगी पड़ी भारी | POCSO कोर्ट ने आरोपी सागर को सुनाई 10 साल की सजा
- PF खाताधारकों के लिए बड़ी राहत | अब बिना फॉर्म, बिना क्लेम… पुराना PF सीधे बैंक खाते में आएगा, EPFO तैयार कर रहा नया सिस्टम
- एक टंकी… चार मौत… और खत्म हो गया पूरा परिवार | इस दर्दनाक घटना ने हर किसी को झकझोर दिया
- NEET लीक केस पर PM मोदी का ‘मास्टरस्ट्रोक’, नंदन नीलेकणि की अगुवाई में बनी हाई-पावर टास्क फोर्स, इसरो-आईबी के दिग्गज संभालेंगे कमान
- CBI के शिकंजे में रेलवे का बड़ा अफसर | वंदे भारत में होनी थी रिश्वत की डिलीवरी, खुला करोड़ों के बिलों का खेल
- बैंक में घुसीं पूर्व केंद्रीय मंत्री की बेटी, बहस के बाद मैनेजर को जड़ा थप्पड़, वीडियो देख पुलिस भी हैरान
