जोधपुर
जोधपुर में मंगलवार सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। AIIMS रोड पर एक तेज रफ्तार जयपुर नंबर की ऑडी कार लोगों को रौंदती हुई एक झोपड़ पट्टी में जा घुसी। इससे एक जाने की मौत हो गई और 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में चार की हालत चिंताजनक बनी हुई है। बासनी थाना पुलिस ने ड्राइवर को मौके से हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ जारी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे।
घटना की सूचना पर बासनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने मौके से कार जब्त कर लिया है। कार जयपुर नंबर की है और अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार में झोपड़ियों में जा घुसी। इस हादसे में एक बार मौके पर अफरा तफरी मच गई। बासनी थाना पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
बासनी थानाधिकारी पाना चौधरी के अनुसार एक ऑडी कार खेमे का कुआं से एम्स की तरफ आ रही थी। एम्स से कुछ पहले औद्योगिक क्षेत्र की गली-11 के पास पहुंची तो कार में अचानक तेज धमाका हुआ। कार अनियंत्रित हो गई। तीन-चार दुपहिया वाहनों को चपेट में लेते हुए कार सड़क किनारे ही बनी झुग्गी झोंपडिय़ों में जा घुसी। वहां रहने वाले कई लोग चपेट में आकर घायल हो गए।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि ऑडी की रफ्तार तेज थी। चालक का नियंत्रण बिगड़ गया, जिसके चलते हादसा हुआ। तेज रफ्तार के चलते गाड़ी ने सड़क पर पहले एक बाइक सवार को चपेट में लिया। फिर एक स्कूटी सवार को चपेट में लिया। इतने में ड्राइवर का नियंत्रण बिगड़ा और ऑडी सड़क किनारे झुग्गी झोपड़ी में घुस गई। यहां लोगों को घायल कर दिया।
इंजन फटने से कार अनियंत्रित होने का अंदेशा
हादसे में कार चालक भी घायल व बेहोश हो गया। पुलिस ने आस-पास के लोगों से जानकारी ली तो सामने आया कि हादसे से ठीक पहले कार में तेज धमाका हुआ। इससे अंदेशा है कि कार का इंजन फटा था। जिससे कार अनियंत्रित हो गई और दुपहिया वाहनों को चपेट में लेकर सड़क किनारे झोंपडिय़ों में घुस गई।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- रुदावल में बाइक से आया, कट्टा निकाला और चला दी गोली, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष के बेटे पर जानलेवा हमला
- घर की इन 5 आम चीजों में छिपा है ‘धीमा जहर’, कहीं आपके परिवार की सेहत पर तो नहीं मंडरा रहा खतरा?
- नदबई के कॉलेज में विद्यार्थियों को क्यों किया गया आगाह? नशे के शारीरिक ही नहीं, मानसिक नुकसान भी बताए
- भरतपुर में युवा मतदाताओं को जोड़ने की मुहिम, रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में छात्राओं ने उठाया यह कदम
- 18-19 साल की छात्राओं के लिए खास रहा उच्चैन का यह कैंप, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने उमड़ीं युवतियां
- खाकी पर कलंक: एसीबी का ताबड़तोड़ एक्शन, मावा फैक्ट्री सीज करने की धमकी देने वाले DST के दो कांस्टेबल 2 लाख की घूस लेते दबोचे
- भरतपुर के बी नारायण गेट पर खत्म हुई जयपुर हत्याकांड के आरोपी की फरारी, कभी दिल्ली तो कभी आगरा की बस में काट रहा था वक्त
- ड्राइविंग लाइसेंस रखने वालों के लिए बड़ा सरप्राइज! अब रंग से तय होगी आपकी पहचान, सरकार के इस नए फरमान से मच गई हलचल
- भजनलाल सरकार ने 21 IAS अफसरों को सौंपी बड़ी कमान, आखिर किस मिशन पर लगाया?
- कार चलाते वक्त एक गलती पड़ सकती है भारी; सरकार ला रही है ऐसे सेफ्टी फीचर्स, जानें कब से बदलेंगे कारों के नियम
