नई दिल्ली
रेलवे के एक इंजीनियर ने पिछले आठ साल में ठेकेदारों से 1.29 करोड़ की घूस ली और इसे अपने और परिवार के खातों में ट्रांसफर करा लिया। इस मामले में CBI ने FIR दर्ज की है।
रेलवे का यह इंजीनियर बेंगलुरु में तैनात दक्षिण पश्चिम रेलवे के एक कार्यकारी अभियंता के रूप में तैनात है। इस इंजीनयर का नाम घनश्याम प्रधान बताया गया है। CBI ने उसके साथ ही एम सूर्यनारायण रेड्डी, उनकी कंपनी कृषि इंफ्राटेक और वी. सूर्यनारायण रेड्डी को नामजद किया है।
CBI अधिकारियों के अनुसार ने बेंगलुरु में तैनात दक्षिण पश्चिम रेलवे के कार्यकारी अभियंता घनश्याम प्रधान के खिलाफ ठेकेदारों से आठ साल की अवधि में 1.29 करोड़ रुपए से अधिक की रिश्वत लेने के आरोप में एक प्राथमिकी दर्ज की है। अधिकारियों के अनुसार कार्यकारी अभियंता घनश्याम प्रधान उन ठेकेदारों से अपने बैंक खातों में रिश्वत ले रहा था, जिनके काम की देखरेख वह करता था।
सीबीआई प्रवक्ता आर सी जोशी ने कहा, ‘‘साथ ही यह भी आरोप है कि उक्त लोकसेवक द्वारा 2011 से 2019 की अवधि के दौरान ठेकेदारों से अपने खाते और परिवार के सदस्यों के खातों में 1.29 करोड़ रुपए की रिश्वत प्राप्त की गई।’’
जोशी ने कहा कि मामला दर्ज करने के बाद, सीबीआई ने हाल ही में बेंगलुरु, हुबली, मैसूरु, सांगली, नंदयाला और रंगारेड्डी सहित 16 स्थानों पर आरोपियों और अन्य के परिसरों पर छापेमारी की जिस दौरान कई संबंधित दस्तावेज बरामद हुए।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- ‘ट्रैप’ से बचे पर ‘जाल’ में फंसे, 2 थानों के SHO समेत 4 पर ACB ने दर्ज किए केस
- 60 की उम्र के बाद भी नौकरी का मौका | सरकारी पोर्टल पर बुजुर्गों के लिए 1.68 लाख वैकेंसी, 1.89 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन
- पेपर लीक के दोषियों को नहीं बख्शेगी सरकार; NEET विवाद के बीच PM मोदी का बड़ा ऐलान, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट
- शादी की खुशियों के बीच बड़ा हादसा, भरतपुर में रफ्तार भरती बस का टूटा एक्सल, दोनों पहिए निकलकर अलग गिरे; मची चीख-पुकार
- Rajasthan News: UP के लड़के को मिली पहली नौकरी, पहली पोस्टिंग… और 1 साल में पहुंच गया जेल, 1000 रु. की घूस में JVVNL का JEN ट्रैप, संविदाकर्मी भी पकड़ा गया
- राजस्थान निकाय-पंचायत चुनाव से पहले बड़ा झटका; आखिर कौन-कौन से अफसर रातों-रात खो देंगे अपनी कुर्सी? पढ़ें आयोग का फरमान…
- TET नहीं पास की? अब नौकरी पर नहीं मंडराएगा खतरा… हिमाचल सरकार ने शिक्षकों को दी बड़ी राहत | सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग का फैसला
- योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: 35 हजार करोड़ के एक्सप्रेसवे, 50 हजार छात्राओं को स्कूटी और 220 नई इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी | बुनियादी ढांचे से लेकर शिक्षा, परिवहन और महिला सशक्तिकरण तक कई बड़े ऐलान
- करोड़ों की जमीन के लिए अनाथ युवक का कत्ल: खाकी का पूर्व अफसर बना हैवान, परिवार संग मिलकर युवक को घर से घसीटा, फरसे से काट डाला
