भरतपुर
भरतपुर शहर के सुभाष नगर में रविवार सुबह घर में घुस कर गोली मारकर पिता-पुत्र की हत्या कर देने के मामले में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने एक सहायक उपनिरीक्षक और एक हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है।
आपको बता दें कि रविवार सुबह हत्याकांड से पहले शनिवार रात को दोनों पक्षों के बीच में झगड़ा हुआ था और हवाई फायर हुआ था। घटना की सूचना पाकर रात को ही पुलिस चेतक टीम मौके पर पहुंची थी। लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इस पूरे घटनाक्रम में चेतक प्रभारी सहायक उप निरीक्षक विजयपाल और कोतवाली के हेड कांस्टेबल मानसिंह की लापरवाही सामने आई। दोनों ने घटना को लेकर उच्च अधिकारियों को सूचित नहीं किया। इस पर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार विश्नोई ने दोनों को निलंबित कर दिया।
मृतक सुरेंद्र के भाई चंदन ने बताया कि सुबह इस झगड़े को लेकर उसके छोटे भाई सुरेंद्र के घर में राजीनामा हो रहा था। उस समय लाखन और उसके भाई ने घर में घुस कर सुरेंद्र और सचिन को गोली मार दी। रात को फायरिंग की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन रात को पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस रात को घर के बाहर से ही लौट गई।
फायरिंग की सूचना सुरेंद्र ने देर रात ही पुलिस कंट्रोल रूम को दे दी थी। इसके बाद मौके पर पुलिस की चेतक गाड़ी पहुंची थी। पुलिस ने उस दौरान किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। अगर पुलिस फायरिंग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लेती तो बाप-बेटे की हत्या नहीं हुई होती।
परिजनों ने रोड किया जाम
पिता पुत्र की हत्या मामले में दोपहर बाद परिजनों ने रोड जाम कर दिया। आरबीएम जिला अस्पताल के सामने परिजन बीच रोड पर लेट गए और वाहनों की आवाजाही अवरुद्ध कर दी। मृतक के परिजनों का कहना है कि पुलिस जल्द से जल्द हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करे। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और परिजनों को समझाइश कर सड़क से हटाया।
फायरिंग की यह घटना भरतपुर शहर में सुभाष नगर कॉलोनी की है। जानकारी के अनुसार दो पड़ोसियों के बीच शराब के नशे में शनिवार देर रात झगड़ा हो गया। फिर रविवार सुबह दोनों पक्ष फिर भिड़ गए जिसमें एक पक्ष ने घर में घुसकर फायरिंग कर दी। फायरिंग में पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया।
झगड़ा सुभाष नगर निवासी लक्ष्मण और सुरेंद्र पक्ष के बीच हुआ था। शराब के नशे में दोनों झगड़ पड़े।लेकिन स्थानीय लोगों ने उनको समझा बुझाकर झगड़ा शांत करा दिया। एक पक्ष के मन में बदले की आग रातभर धधकती रही और सुबह उसने बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 25 हजार की मांग, 10 हजार लेते ही CBI के जाल में फंसा अफसर; रेलवे के चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर पर ऐसे कसा शिकंजा
- UPI से ₹2,000 से ज्यादा का पेमेंट करेंगे तो क्या अब जेब कटेगी? नया नियम समझ लीजिए, ग्राहक पर नहीं पड़ेगा सीधा बोझ
- गुरु पर गंभीर आरोपों से मथुरा में हलचल; CM योगी तक पहुंची महिला की शिकायत, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
- किसकी सीट बचेगी, किसका सपना टूटेगा? पंचायत चुनाव से पहले सबसे बड़ा फैसला फिर अटका
- हिन्दी पर मंथन से लेकर प्रतिभाओं के सम्मान तक… एमएसजे कॉलेज में हिन्दी दिवस पर दिखा भाषा के प्रति उत्साह | प्रतियोगिताओं के विजेता भी हुए सम्मानित
- छात्रवृत्तियों की जानकारी से लेकर स्वच्छता के संदेश तक, छात्राओं को मिला जागरूकता का पूरा डोज | रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान माला
- राखी बांधने से पहले हुई सप्त ऋषियों की पूजा, फिर भाइयों की कलाई पर सजा रक्षा सूत्र | ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज ने निभाई अनूठी परंपरा
- Rajasthan Prosecution Service: 192 सहायक निदेशकों की वरिष्ठता सूची सामने आई, अब 15 दिन में आपत्ति का मौका | 1 अप्रैल 2026 से तय होगी वरिष्ठता की तस्वीर; यहां देखें पूरी लिस्ट
- 60 सेकंड में 42 लाख साफ, जयपुर में बैंक के बाहर पिस्टल तानकर लूट, पहले से तैयार थे दोनों बदमाश
- दर्द को शब्दों का बोझ क्यों देना, जब प्रभु की शरण है रास्ता
