अयोध्या
उत्तरप्रदेश के अयोध्या में PNB अफसर रैंक की एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट मिला है। इसमें एक IPS अधिकारी, एक पुलिस कर्मी सहित तीन पर प्रताड़ित करने की बात कही गई है।
मृतक महिला अफसर का नाम श्रद्धा गुप्ता ( 30) पुत्री राजकुमार गुप्ता है और वह लखनऊ के राजाजीपुरम की रहने वाली थी। वह अयोध्या में शहर के खवासपुरा मोहल्ले में किराए का मकान लेकर रहती थी। पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में युवती ने लखनऊ में तैनात एक आईपीएस अधिकारी आशीष तिवारी, फैजाबाद के एक पुलिस अधिकारी समेत अपने पूर्व मंगेतर का नाम लिखा है। माता-पिता के नाम लिखे गए महज तीन लाइन के इस सुसाइड नोट में युवती नें इन तीनों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। साथ ही अपने माता-पिता से अपने इस कदम के लिए माफी मांगी है। आइपीएस के अतिरिक्त दूसरा पुलिसकर्मी प्रधान आरक्षी अनिल रावत बताया गया है। तीसरा युवक विवेक किस प्रकार श्रद्धा का उत्पीडऩ कर रहा था, यह बात मृतका के स्वजन भी स्पष्ट नहीं कर सके हैं।
एएसपी पलाश बंसल ने बताया कि स्वजनों के अनुसार, जिन लोगों पर संदेह व्यक्त किया जा रहा है, उनमें से एक युवक के साथ श्रद्धा की शादी तय हुई थी, जो बाद में टूट गई थी।
श्रद्धा के परिवार से जुड़े दीप ने बताया कि शुक्रवार की शाम से ही घरवाले श्रद्धा को फोन कर रहे थे, लेकिन श्रद्धा की ओर से फोन रिसीव नहीं हुआ। शनिवार सुबह भी फोन किया गया तो कोई जवाब न मिलने पर मकान मालिक को सूचना दी गई। मकान मालिक ने श्रद्धा के कमरे में लगी खिड़की से देखा तो अंदर उसका शव फंदे से लटक रहा था। उनकी सूचना पर मृतका के स्वजन यहां पहुंचे। एसएसपी शैलेश पांडेय, एसपी सिटी विजयपाल सिंह, एएसपी पलाश बंसल भी मौके पर पहुंचे और खिड़की तोड़कर श्रद्धा के शव को कब्जे में लिया।
श्रद्धा 2015 से बैंक में कार्यरत थी
मृतक युवती श्रद्धा गुप्ता अयोध्या में पंजाब नेशनल बैंक क्षेत्रीय कार्यालय में स्केल वन अफसर थीं। अपनी मेधा के बल पर उसने कम उम्र में स्केल वन अफसर की नौकरी प्राप्त की। श्रद्धा 2015 से बैंक में कार्यरत थी। बतौर हेड क्लर्क उसने अपनी नौकरी की शुरुआत की थी और विभागीय परीक्षाओं को उत्तीर्ण कर वह अधिकारी के पद तक पहुंची थीं। गुरुवार को क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुई थी। शुक्रवार को वह ड्यूटी पर भी नहीं आई थी।
श्रद्धा ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि मेरे सुसाइड की वजह अशीष तिवारी, विवेक गुप्ता और अनिल रावत हैं। आई एम सॉरी फॉर दिस…।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- अपने नाम की SIM किसी और को दी तो फंसेंगे, 3 साल जेल और ₹50 लाख जुर्माना, सरकार ने जारी की नई चेतावनी | ऐसे चेक करें आपकी ID पर कितने नंबर चल रहे
- भरतपुर में रूह कंपा देने वाला हादसा, ट्रेलर ने व्यापारी को 100 मीटर तक घसीटा; सड़क पर बिखर गए शरीर के चीथड़े
- PNB की करेंसी चेस्ट में ₹17.29 करोड़ के नकली नोटों के खेल में अब तक चार गिरफ्तार, NIA की नजर रुड़की पर; क्या है नई कड़ी? | राजस्थान से भी कनेक्शन
- अक्टूबर में खुलेगा पेंशन एरियर का रास्ता, किसे कितना मिलेगा? CM सुक्खू के ऐलान से सामने आया पूरा हिसाब | कर्मचारियों को भी राहत के संकेत
- वैर में 20 निर्दलीयों के बीच BJP ने मारी बाजी, ललितेश धाकड़ बनीं अध्यक्ष; कांग्रेस को सिर्फ 2 वोट
- उदयपुर में BJP का बोर्ड, पारस सिंघवी बने मेयर; 55 वोट के साथ दर्ज की जीत | कांग्रेस को 25 वोट
- भरतपुर नगर निगम: चुनाव में वोट नहीं पड़ा, आज शपथ लेकर मेयर की कुर्सी संभाली अनुराधा सिंह ने; अब 65 वार्डों की जिम्मेदारी
- 2002 में केस खारिज, 16 साल तक चुप्पी… फिर 6,290 दिन की देरी माफ कराने पहुंचे, हाईकोर्ट ने दिया झटका | वकील से संपर्क टूटने की दलील भी नहीं चली
- पैकेट पर लिखे 14 अंक यूं ही नहीं होते; FSSAI नंबर का हर हिस्सा बताता है कुछ खास, खरीदारी से पहले ऐसे करें चेक
- अमरूद की खेती से बढ़ेगी आदिवासी किसानों की कमाई, 25 किसानों को मिले पौधे, खाद-कीटनाशक और स्प्रे मशीन
