गांधीधाम
भरतपुर जिले के भुसावर उपखण्ड के गांव छौंकरवाडा कलां निवासी तथा किरण ग्रुप के चेयरमेन रमेशचन्द गुप्ता व एम.डी. महेशचन्द गुप्ता के सौजन्य से गांधीधाम के सेक्टर-4 स्थित ओस्लो अंबाजी मन्दिर (लीलाशाह आश्रम) पर नवनिर्मित ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन गुजराज के राज्यपाल आचार्य देवव्रत एवं गीता मनीषी आश्रम के महामण्डलेश्वर ज्ञानानन्द महाराज ने किया।
किरण ग्रुप के चेयरमेन रमेशचन्द गुप्ता व एम.डी. महेशचन्द गुप्ता ने अपने पिता एवं एन.आर.गुप्ता चेरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक एन.आर.गुप्ता से मानव सेवा की प्रेरणा लेकर कोरोना महामारी से मानव जीवन रक्षा और रोगियों को ऑक्सीजन की पूर्ति के लिए ऑक्सीजन प्लांट लगवाया है। इस अवसर पर राजयपाल ने कहा कि मानव सेवा ईश्वर की सेवा के बराबर है।
गीता मनीषी आश्रम के महामण्डलेश्वर ज्ञानानन्द महाराज ने कहा कि धरती के प्राणियों का जीवनदाता है जो जीवन बचाता है या बचाने में तन, मन व धन से सहयोग करता है। वह ईश्वर का परम भक्त एवं देशभक्त कहलाता है,साथ ही वह मानवसेवी व समाजसेवी की श्रेणी में आता है।
उन्होंने कहा कि भारत सहित अन्य देशों में साल 2020 से कोरोना महामारी का प्रकोप छाया हुआ है,जिसमें निःस्वार्थ भाव से भामाशाह व समाजसेवी सहित अन्य लोगों ने मानव जीवन की रक्षा को सरकार व आमजन की दिल खोल कर मदद की। किरण ग्रुप एवं अग्रवाल समाज ने गांधीधाम में आमजन की मदद एवं कोरोना की तृतीय लहर को को देखते हुए आक्सीजन प्लांट लगवाया, जो मानव सेवा की धर्म की श्रेणी में आता है।
उद्घाटन कार्यक्रम में गुजरात विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती निमाबेन आचार्य, लोकसभा सदस्य विनोद भाई चावडा, विधायक श्रीमती मालती बहिन माहेश्वरी, कच्छ के जिला कलक्टर श्रीमती प्रवीणा डीके, दीनदयाल पोर्ट ट्रस्ट अध्यक्ष सण्केण्मेहता, नगर पालिका गांधीधाम के चेयरमेन इशिता टिलवानी विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता किरण ग्रुप के संस्थापक एन आर गुप्ता ने की। कार्यक्रम में कच्छ व गांधीधाम के अलावा गुजरात प्रान्त में रहे रहे राजस्थान प्रवासी परिवार भी शामिल हुए।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- Himachal News: ₹15 हजार मांगे, ₹8 हजार लेते ही बिछ गया जाल | रिटायरमेंट से पहले रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा गया PWD का जेई
- भरतपुर के मनीष भान सिंह को राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में बड़ी जिम्मेदारी
- गुरु केवल पढ़ाते नहीं, राष्ट्र का भविष्य भी गढ़ते हैं | भरतपुर के गुरु वंदन कार्यक्रम में शिक्षा के मूल्यों पर जोर
- हर बूंद में भोलेनाथ का प्यार …
- राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज | 7 से 10 अगस्त तक भारी से अतिभारी बारिश की संभावना, कई संभाग हाई रिस्क पर
- ₹1,000 की पेंशन में कैसे कटेगा बुढ़ापा? | 81 लाख पेंशनभोगी कर्मियों की बढ़ी बेचैनी, अब सरकार से आर-पार
- एमपीयूएटी उदयपुर में ‘संघर्ष, शिक्षा और सफलता’ विषय पर इंटरैक्टिव कार्यक्रम, डीन डॉ. एल. एन. महावर ने विद्यार्थियों को दिया आत्मविश्वास और अनुशासन का संदेश
- ‘एक निर्णय, अनेक जीवन’ का संदेश: रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में छात्राओं ने ली अंगदान की शपथ
- दर्जनों परीक्षाओं में नहीं मिली सफलता, 25 लाख में खरीदा JEN भर्ती का पेपर… JEN बना, प्रमोट होकर AEN पहुंचा, अब SOG ने दबोच लिया
