जयपुर
जयपुर में एसीबी ने बगरू SHO रतनलाल को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। उसने यह घूस एक गद्दा व्यापारी को गिरफ्तार नहीं करने की एवज में मांगी थी। 15 हजार रुपए पहले ही ले चुका था।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक BL Soni ने बताया कि ए.सी.बी. की स्पेशल इन्वेस्टिंगेशन यूनिट, जयपुर को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके विरूद्ध दर्ज की गई शिकायत में कार्यवाही नहीं कर मामले को रफा-दफा करने की एवज में रतन लाल पुलिस निरीक्षक, थानाधिकारी पुलिस थाना बगरू जयपुर पश्चिम, आयुक्तालय जयपुर महानगर द्वारा 25 हजार रुपए रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है। मामला सही पाए जाने पर एसीबी एएसपी बजरंग सिंह ने ट्रेप की योजना बनाई। परिवादी ने जैसे ही 10 हजार रुपए एसएचओ को दिए बाहर बैठी एसीबी टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
यह था मामला
बगरू थाने में ही व्यापारी के खिलाफ एक परिवाद दर्ज हुआ था। व्यापारी को एक पार्टी ने कोरोना में माल बनाने का ऑर्डर दिया था। व्यापारी उसे कोरोना काल होने के कारण माल बना कर नहीं दे सका। उसने रुपए भी नहीं लौटाए थे। तब उसकी शिकायत बगरू थाने में की गई थी। उससे थाने में पहले ही 15 हजार रुपए ले लिए थे। फिर भी एसएचओ रतनलाल मामले को रफा दफा करने और गिरफ्तारी नहीं करने की एवज में रुपए कर परेशान कर रहा था।
एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एम. एन. एवं उपमहानिरीक्षक सवाई सिंह गोदारा के निर्देशन में आरोपी के आवास एवं अन्य ठिकानों की ए.सी.बी. टीमों द्वारा तलाशी जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 25 हजार की मांग, 10 हजार लेते ही CBI के जाल में फंसा अफसर; रेलवे के चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर पर ऐसे कसा शिकंजा
- UPI से ₹2,000 से ज्यादा का पेमेंट करेंगे तो क्या अब जेब कटेगी? नया नियम समझ लीजिए, ग्राहक पर नहीं पड़ेगा सीधा बोझ
- गुरु पर गंभीर आरोपों से मथुरा में हलचल; CM योगी तक पहुंची महिला की शिकायत, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
- किसकी सीट बचेगी, किसका सपना टूटेगा? पंचायत चुनाव से पहले सबसे बड़ा फैसला फिर अटका
- हिन्दी पर मंथन से लेकर प्रतिभाओं के सम्मान तक… एमएसजे कॉलेज में हिन्दी दिवस पर दिखा भाषा के प्रति उत्साह | प्रतियोगिताओं के विजेता भी हुए सम्मानित
- छात्रवृत्तियों की जानकारी से लेकर स्वच्छता के संदेश तक, छात्राओं को मिला जागरूकता का पूरा डोज | रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान माला
- राखी बांधने से पहले हुई सप्त ऋषियों की पूजा, फिर भाइयों की कलाई पर सजा रक्षा सूत्र | ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज ने निभाई अनूठी परंपरा
- Rajasthan Prosecution Service: 192 सहायक निदेशकों की वरिष्ठता सूची सामने आई, अब 15 दिन में आपत्ति का मौका | 1 अप्रैल 2026 से तय होगी वरिष्ठता की तस्वीर; यहां देखें पूरी लिस्ट
- 60 सेकंड में 42 लाख साफ, जयपुर में बैंक के बाहर पिस्टल तानकर लूट, पहले से तैयार थे दोनों बदमाश
- दर्द को शब्दों का बोझ क्यों देना, जब प्रभु की शरण है रास्ता
