अजमेर
अजमेर जिले के ब्यावर में एक ईमित्र संचालक ने आर्थिक सहायता और रोगी प्रमाण पत्र दिलाने के नाम पर 1.30 लाख की घूस मांगी और पंद्रह हजार रुपए लेते ACB ने उसे दबोच लिया। ACB उसके सहयोगी को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी परिवादी से साठ हजार घूस पहले ही ले चुके थे।
ACB के DG बीएल सोनी ने बताया कि परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि सिलिकोसिस बीमारी से पीड़ित होने के कारण उसे सरकार से मिलने वाली 3 लाख रुपए की सहायता राशि के लिए सरकारी चिकित्सक सिलिकोसिस रोगी प्रमाण पत्र बनवाने एवं सहायता राशि स्वीकृत की करवाने की एवज में ई-मित्र संचालक द्वारा 1 लाख 30 हजार रूपये रिश्वत राशि मांगकर परेशान किया जा रहा है। जिसपर एसीबी अजमेर के पुलिस अधीक्षक समीर कुमार सिंह के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया गया।
सत्यापन में शिकायत सही पाई गई। इसके बाद ACB ने जिला राजसमंद देव डूंगरी निवासी डूंगर सिंह उर्फ कुशाल सिंह पुत्र दुर्गसिंह रावत हाल ई-मित्र संचालक सारौठ चौराहा देवाता, पं.स. जवाजा, जिला अजमेर और उसके सहयोगी सुरडिया निवासी चुन्नी सिंह पुत्र गोविन्द सिंह ( प्राईवेट व्यक्ति) को परिवादी से 15 हजाररुपए रिश्वतलेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने बताया कि आरोपियों द्वारा परिवादी से सहायता राशि स्वीकृत कराने के नाम पर पहले ही 50 हजार रुपए तथा शिकायत के सत्यापन के दौरान भी 10 हजार रुपए रिश्वत राशि के रूप में वसूल कर लिए थे।
आरोपियों के निवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशीली जा रही है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज कर लिया है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
- नदबई में चुनावी तस्वीर साफ, 148 प्रत्याशियों को मिले चिन्ह | 3 वार्डों में मतदान नहीं, 11 सितम्बर को होगी वोटिंग
- भरतपुर: बरगद के पेड़ के नीचे मिली बारिश से पनाह, ऊपर से गिरी मौत | आकाशीय बिजली ने 17 वर्षीय किशोर की ले ली जान, दो गंभीर
