जोधपुर
पूर्व मंत्री Mahipal Maderna का जोधपुर में रविवार सुबह निधन हो गया। मदेरणा की पार्थिव देह को उनके पैतृक गांव चाडी ले जाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 69 वर्षीय महिपाल मदेरणा कैंसर से पीड़ित थे। करीब महीने भर पहले ही राजस्थान उच्च न्यायालय से महिपाल मदेरण को जमानत मिली थी।
मदेरणा पिछले काफी समय से मुंह के कैंसर से जूझ रहे थे और बाद में उन्हें कोरोना भी हो गया था। हालांकि कोरोना से वे काफी ठीक भी हो गए थे, लेकिन कैंसर व कोरोना का असर उन पर अभी तक बना हुआ था और वे नियमित रूप से कीमोथेरेपी लेने के साथ ही कोरोना से उबरने में भी लगे हुए थे।
इस बीच रविवार सुबह अपने जोधपुर स्थित निवास पर अंतिम सांस ली। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार सुबह करीब 10:00 बजे उनके अंतिम यात्रा जोधपुर स्थित निवास से शुरू होकर पैतृक गांव चाडी के लिए जाएगी और वहां शाम करीब 4:00 बजे पिता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय परसराम मदेरणा की समाधि के पास ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। दूसरी ओर मदेरणा के निधन की सूचना मिलने के साथ ही भोपालगढ़ व ओसियां के अलावा समूचे जोधपुर जिले सहित मारवाड़ भर में उनके समर्थकों में शोक की लहर सी दौड़ गई है और गांव-गांव से कार्यकर्ता जोधपुर स्थित उनके निवास पर जाने के लिए रवाना हो रहे हैं।
मदेरणा का जन्म दिग्गज कांग्रेसी नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय परसराम मदेरणा के घर 5 मार्च 1952 को जोधपुर जिले के लक्ष्मण नगर चाडी गांव में हुआ था। उन्होंने जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर से बीए एलएलबी तक की पढ़ाई की। उनके पिता स्वर्गीय परसराम मदेरणा एवं बड़े भाई अशोक का पूर्व में निधन हो चुका है। उनकी पत्नी लीला मदेरणा वर्तमान में हाल के पंचायत चुनावों में जोधपुर की जिला प्रमुख बनी हैं और दो पुत्रियां दिव्या मदेरणा और रूपल मदेरणा हैं। जिनमें से दिव्या मदेरणा वर्तमान में इस परिवार की तीसरी पीढ़ी के रूप में राजनीति संभालते हुए वर्तमान में जोधपुर जिले की ओसियां से विधायक हैं।
महिपाल मदेरणा करीब 18 साल से अधिक समय तक जोधपुर के जिला प्रमुख रहने के साथ ही वर्ष 2003 से 2008 तक भोपालगढ़ विधानसभा क्षेत्र एवं 2008 से 2013 तक ओसियां से विधायक रहने के साथ ही तत्कालीन अशोक गहलोत सरकार में जलदाय विभाग के कैबिनेट मंत्री भी रहे।
भंवरी मामले में 9 साल से जेल में थे
मदेरणा पूर्व में गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे थे। इसके बाद राजस्थान के बहुचर्चित भंवरी देवी अपहरण एवं मर्डर केस में गिरफ्तार किए गए थे। उनकी गिरफ्तारी के बाद उन्हें मंत्री पद से हटा दिया गया था। मदेरणा इस केस के बाद 2011 से ही जेल में थे। भंवरी मामले में 9 साल तक जेल में रहे।इस दौरान Bhanwari Devi प्रकरण सामने आने के बाद उन्हें जेल जाना पड़ा था।
भाजपा संगठनात्मक बैठक में मदेरणा को दी श्रद्धांजलि रखा 2 मिनट का मौन
पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे महिपाल मदेरणा के निधन पर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में भी 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। प्रदेश भाजपा मुख्यालय में रविवार को पार्टी की संगठनात्मक बैठक के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया ने स्वर्गीय महिपाल मदेरणा के निधन पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की और इस दौरान बैठक में मौजूद तमाम नेताओं ने 2 मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय मदेरणा को श्रद्धांजलि दी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- ‘63% DA की आहट या सिर्फ आंकड़ों का खेल?’ | CPI-IW के नए डेटा ने बढ़ाई उम्मीदें, जुलाई 2026 में केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा
- ‘नामांतरण के नाम पर खेल… और एसीबी का सीधा वार’ | रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ धराया, ट्रैप में फंसा पूरा जाल
- भ्रष्टाचार पर सरकार का सबसे बड़ा प्रशासनिक वार | 20 अफसरों की नौकरी गई, 332 निलंबित, 17 की पेंशन बंद, 577 और रडार पर
- ढिगावड़ा स्टेशन के पास खामोश हुई ज़िंदगी | इंजीनियर की आत्महत्या से सनसनी, पत्नी व ससुराल पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप
- ढाई साल का इंतज़ार खत्म | राजस्थान भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री, अजेय कुमार को मिली कमान
- भरतपुर के साकेत गौतम ने राजस्थान में बजाया डंका | मैच रेफरी परीक्षा में चौथा स्थान, एग्जाम पास करते ही मिली बड़ी जिम्मेदारी
- 5 जून को हरियाली की हुंकार से गूंजेगा भरतपुर | प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ के संदेश के साथ निकलेगी विशाल रैली
- भुसावर को जानने की अनोखी मुहिम का सम्मान | ऑनलाइन क्विज के विजेताओं का नौवां समारोह संपन्न
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
