जोधपुर
जोधपुर में बुधवार को एक हिस्ट्रीशीटर पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। पुलिस उसे पकड़ने जेडीए सर्किल पहुंची तो उसने भागने की कोशिश की। घिरने के बाद उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह ढेर हो गया।
मुठभेड़ में मारे गए हिस्ट्रीशीटर का नाम लवली कंडारा है। वह हत्या की कोशिश के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस जब कंडारा को गिरफ्तार करने जेडीए सर्कल पहुंची तो उसने कॉन्स्टेबल पर बंदूक तान दी। इससे कॉन्स्टेबल पीछे हो गया। फिर बदमाश गाड़ी दौड़ाता हुआ भाग निकला। रातानाड़ा एसएचओ लीला राम ने अपनी निजी गाड़ी से उसका पीछा किया। उसके पीछे पुलिस की चेतक व अन्य गाड़ियां थीं। थोड़ा आगे चारों ओर से घिरने के बाद लवली ने फायरिंग शुरू कर दी।
डिगाडी पुलिया के पास पुलिस ने उसे घेर लिया। यहां लवली ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल हुआ और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। एक पुलिस इंस्पेक्टर भी फायरिंग में घायल हो गए। हिस्ट्रीशीटर की गाड़ी में तीन अन्य लोग भी थे जिनको पुलिस ने दबोच लिया जबकि एक अन्य भागने में सफल रहा। 25 साल का लवली कंडारा हिस्ट्रीशीटर मोंटू कंडारा का भाई था, उस पर पर कई मुकदमे दर्ज थे।
लंबे समय से वांछित हिस्ट्रीशीटर लवली कंडारा रातानाड़ा थाने में 307 का वांछित अपराधी था। डीसीपी इस्ट भूवन भूषण यादव ने बताया कि नागौरी गेट के हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने के लिए पुलिस ने पीछा किया। इस दौरान सारण नगर पुलिया से पहले आमने सामने की फायरिंग में हिस्ट्रीशीटर घायल हो गया। जिसकी एमडीएम अस्पताल में मौत हो गई।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- Himachal News: एक आदेश से बदली कई जिलों की न्यायिक कमान, बड़े स्तर पर जजों के तबादले | किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी?
- 32 साल पुरानी व्यवस्था पर फिर सवाल, कुम्हेर बाल विकास परियोजना में किसके आदेश चलेंगे? | विभागीय फैसलों ने बढ़ाया प्रशासनिक असमंजस
- गणेशजी के रंगों में सजेगा भरतपुर, उम्र की कोई बंदिश नहीं; एक ही मंच पर दिखेगी हर पीढ़ी की कला
- महाराष्ट्र में भीषण एक्सीडेंट; एक झटके में उजड़ गए कई परिवार… मजदूरों से भरी जीप ट्रक से टकराई, 6 महिला और 3 बच्चों समेत 9 की मौत
- सोते हुए मां- तीन बेटियों के सिर बेरहमी से कुचल दिए, सुबह दूध लिया… पिता को चाय भी पिलाई | जयपुर के इस हत्याकांड ने सबको हिला दिया
- 1150 डॉक्टरों की इंटर्नशिप पर उठा ऐसा सवाल, जिसे अब राजस्थान सरकार को जवाब देना होगा | स्टाइपेंड को लेकर चिकित्सक संघ ने खोला मोर्चा
- 1 जुलाई 2022 से अटका डीए, 5 किस्तों पर हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा दखल; सरकार को अब 6 हफ्ते में करना होगा फैसला
- 75 लाख की टैक्स चोरी का नोटिस, निपटाने के लिए 5 लाख की डील; 3 लाख लेते ETO और CA को ACB ने दबोचा
- भरतपुर की अंडर-23 टीम के लिए 13 सितंबर को ट्रायल, दस्तावेजों की यह शर्तें पूरी करना जरूरी
- मानसरोवर में बच्चों की मुस्कान के बीच हुई एक जरूरी पहल | बाल अधिकारों से लेकर सुरक्षा तक दी गई जानकारी
