नई दिल्ली
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश पर आठ हाईकोर्ट में नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की है। इसके अलावा चार हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों का तबादला भी किया है। त्रिपुरा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एए कुरैशी को राजस्थान का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। कलकत्ता हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल को इलाहाबाद हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के जज प्रकाश श्रीवास्तव अब कलकत्ता हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश होंगे।
दो साल का होगा जस्टिस बिंदल का कार्यकाल
जस्टिस राजेश बिंदल का कार्यकाल लगभग दो वर्ष का होगा। जस्टिस राजेश बिंदल वर्तमान में कलकत्ता हाईकोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस के रूप में कार्यरत हैं। 26 जून 2021 से जस्टिस एमएन भंडारी इलाहाबाद हाईकोर्ट में कार्यवाहक चीफ जस्टिस के रूप में काम कर रहे हैं। जस्टिस राजेश बिंदल इससे पहले जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस के रूप में कार्यरत थे।
जस्टिस कुरेशी का कार्यकाल बतौर सीजे करीब पांच महीने
राजस्थान हाईकोर्ट में नियुक्त हुए जस्टिस एए कुरैशी का कार्यकाल बतौर सीजे करीब पांच महीने रहेगा। 7 मार्च 2022 को वह सेवानिवृत्त हो जाएंगे।वहीं राजस्थान हाईकोर्ट के मौजूदा सीजे इन्द्रजीत महांति को त्रिपुरा हाईकोर्ट का सीजे नियुक्त किया गया है। जस्टिस महान्ति को राजस्थान हाईकोर्ट का सीजे 6 अक्टूबर 2019 को नियुक्त किया था। वहीं जस्टिस कुरेशी को गुजरात हाईकोर्ट में 7 मार्च 2004 को अतिरिक्त न्यायाधीश के पद पर नियुक्त किया था। बाद में उन्हें 16 नवंबर 2019 को त्रिपुरा हाईकोर्ट का सीजे नियुक्त किया गया।
इन जजों को मिली नई नियुक्तियां
- मेघालय हाईकोर्ट के न्यायाधीश रंजीत वी मोरे को इसी हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
- कर्नाटक हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश तेलंगाना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त।
- हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश आरवी मलिमथ मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त।
- इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ऋतुराज अवस्थी कर्नाटक हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए गए।
- कर्नाटक हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अरविंद कुमार गुजरात हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त।
- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश प्रशांत कुमार मिश्रा आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बनाए गए।
इन जजों का हुआ तबादला
- त्रिपुरा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ए ए कुरैशी का राजस्थान हाईकोर्ट में तबादला।
- राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश इंद्रजीत मोहंती का त्रिपुरा हाईकोर्ट में तबादला।
- मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश मो. रफीक का हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में तबादला।
- आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ए के गोस्वामी का छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में तबादला किया गया है।
- मेघालय हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश विश्वनाथ सोमाद्दर का तबादला सिक्किम हाईकोर्ट में किया गया है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 30 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों का ज्ञापन, दीपावली से पहले बोनस और सरेंडर अवकाश भुगतान की मांग
- भरतपुर के क्रिकेट इतिहास में पहली बार, कार्तिक शर्मा बने राजस्थान रणजी टीम के कप्तान
- राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में सीकर का जलवा, 200 मीटर की दोनों दौड़ में झटके स्वर्ण पदक
- जजों की अनिवार्य रिटायरमेंट पर बदली व्यवस्था, राजस्थान हाईकोर्ट ने उठाया यह कदम
- राजस्थान में प्रशासनिक फेरबदल: आईएएस और आरएएस अधिकारियों के तबादले, तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश
- खाने की शुद्धता पहचानने से लेकर मिलावट की जांच तक, उदयपुर में विद्यार्थियों को बताए खाद्य सुरक्षा के डिजिटल तरीके
- राजस्थान में MSME को मिलेगा नया सहारा, SIDBI और राजस्थान चैंबर के बीच हुआ बड़ा समझौता; जयपुर में खुलेगा हेल्प सेंटर
- 730 ग्राम के नवजात ने जीती जिंदगी की जंग, 40 दिन के इलाज के बाद अस्पताल से मिली छुट्टी
- भरतपुर में सड़क चौड़ीकरण पर हाईकोर्ट की रोक, विकास प्राधिकरण संपत्ति पर नहीं चला सकेगा बुलडोजर
- भरतपुर: रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में छात्राओं को सिखाए जीवन बचाने के गुर, डमी पर किया CPR का अभ्यास
