अहमदाबाद
गुजरात के नए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की गुरुवार को नई टीम का ऐलान हो गया। राजभवन में 24 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। टीम में 10 कैबिनेट और 14 राज्य मंत्री हैं। पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की 22 मंत्रियों वाली टीम में से किसी को भी कैबिनेट में जगह नहीं दी गई है। नए मंत्रियों को विभागों का भी बंटवारा कर दिया गया।
विभागों का ऐसे हुआ वितरण
- सीएम भूपेंद्र पटेल- एडमिनिस्ट्रेशन, गृह और पुलिस हाउसिंग, I&b, शहरी विकास, माइन्स एंड मिनरल
- राजेंद्र त्रिवेदी- रेवेन्यू और लॉ ऑर्डर मिनिस्टर
- जीतू वाघनी- शिक्षा मंत्री
- ऋषिकेश पटेल – आरोग्य और परिवार कल्याण
- पूर्णेश मोदी- मार्ग और मकान मंत्रालय
- राघव जी पटेल- कृषि पशुपालन और गौ संवर्धन
- कनु देसाई- वित्त और पेट्रोकेमिकल्स मंत्रालय
- किरीट सिंह राणा- वन पर्यावरण और क्लाइमेट चेंज
- नरेश पटेल- जाति विकास मंत्रालय
- प्रदीप परमार – सामाजिक न्याय मंत्रालय
- अर्जुन जी चौहान- ग्रामीण विकास
- हर्ष संघवी- गृहमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
- जगदीश पंचाल- कुटीर उद्योग और नमक उद्योग (स्वतंत्र प्रभार)
- बृजेश मेरजा- श्रम रोजगार पंचायत (स्वतंत्र प्रभार)
- निमिषा वकील- महिला और बाल कल्याण (स्वतंत्र प्रभार)
राज्य मंत्री
- मुकेश पटेल- कृषि ऊर्जा और पेट्रोकेमिकल्स
- निमिषा सुथार- जाति विकास आरोग्य और परिवार कल्याण
- अरविंद रयाणवी- वाहन व्यवहार, नागरिक उड्डयन और यात्रा धाम विकास
- कीर्ति सिंह वाघेला- प्राथमिक माध्यमिक और प्रशिक्षण
- गजेंद्र सिंह परमार- अन्न नागरिक पूर्वथा और ग्राहक सुरक्षा
- आरसी मकवाना- सामाजिक न्याय
- विनोद मोराडिया- शहरी विकास और शहरी गृह निर्माण
- देवाभाई महालम- पशुपालन और गौ संवर्धन
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 70वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता: चौथे दिन भरतपुर के रोहित का जलवा, 1500 और 3000 मीटर दौड़ में जीते दो स्वर्ण पदक
- ₹1.10 लाख स्टाइपेंड की उम्मीद, अब बेसिक पे तक भुगतान, डीएनबी रेजिडेंट डॉक्टरों ने उठाया बड़ा सवाल
- भरतपुर: राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में चूरू के वीरेन्द्र पूनिया का डबल धमाका, दो स्पर्धाओं में जीता गोल्ड
- छोटे बच्चों की सेहत से खिलवाड़ पर लगेगी लगाम? FSSAI का बड़ा कदम
- गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय को मिला नया कुलगुरु, राज्यपाल ने जारी किया नियुक्ति आदेश
- नशे से दूरी, जिंदगी से नजदीकी; नदबई में युवाओं को बताए नशामुक्ति के उपाय
- भरतपुर में पानी निकालने का इंतजाम तो हुआ, लेकिन बारिश का पानी बचाने का हिसाब कौन देगा?
