हलैना (भरतपुर )
राजस्थान में भरतपुर जिले के हलैना थाना इलाके में बुधवार को जमीन को लेकर दो गुटों में लाठी-भाटा जंग हो गई। इसमें दोनों गुटों की पांच महिलाओं सहित करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर लाठियां बरसाईं।
दो गुटों में यह विवाद हलैना थाना इलाके के बारा खुर्द गांव में हुआ। पहले दोनों ही गुटों में आपस में तरार होती रही बाद में उसने संघर्ष का रू ले लिया। मामले के अनुसार गांव की रहने वाली महिला सुगड़ देवी ने अपनी जमीन गांव के मुकेश को बेच दी थी। मुकेश आज जमीन की साफ़-सफाई करने के लिए परिवार के साथ वहां पहुंचा था।
जमीन की साफ़ सफाई करते समय मौके पर गांव का ही विजय अपने परिवार के साथ मौके पर पहुंच गया। विजय ने उस जमीन पर अपना अधिकार जताया और इसी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लाठी-भाते लेकर टूट पड़े। इस झगड़े में महिलाएं भी कूद पड़ीं और एक दूसरे पर जमकर लाठियों-डंडों से वार करने लगे।
इस झगड़े में करीब एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। चार घायलों को गंभीर हालत में आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों पक्षों की तरफ से हलैना थाने में मामला दर्ज करवा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- बंगाल के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: 5% तक हो सकती है सालाना वेतनवृद्धि | सातवें राज्य वेतन आयोग का दायरा तय, केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर वेतन से लेकर पेंशन-भत्तों तक हो सकता है बदलाव
- एग्रीविजन-2026 में कृषि के भविष्य पर मंथन, युवाओं को उद्यमिता का मंत्र| उदयपुर सम्मेलन में 624 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
- रुदावल में हनुमान मंदिर तक सड़क चौड़ी करने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा पत्र | श्रद्धालु परेशान
- भरतपुर में 16 अगस्त को लगेगा विशाल रक्तदान शिविर, माहेश्वरी मंडल समिति का आयोजन
- PNB में लोन के नाम पर 40 लाख की धोखाधड़ी | 35 लाख का लोन मंजूर, दो चेक से रकम निकली; शाखा प्रबंधक समेत 4 पर केस
- लोक अभियोजकों को भजनलाल सरकार की बड़ी सौगात, फीस में बढ़ोतरी का ऐलान | रिटेनरशिप, एपीयरेंस, ड्राफ्टिंग और ओपिनियन फीस बढ़ेगी; 80 नए न्यायालयों के साथ विधि अधिकारियों के पद भी बढ़ाए
- खेती से स्टार्टअप तक… युवाओं के लिए कृषि में खुल रहे नए रास्ते | ‘एग्रीविजन-2026’ में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने AI, ड्रोन और रोबोटिक्स को बताया खेती का भविष्य
- शोध के सवालों से निकली नई राहें, 20 शोधार्थियों ने रखी प्रगति की तस्वीर | राजकीय कला कन्या महाविद्यालय कोटा में छमाही शोध-प्रगति प्रस्तुतीकरण
- पति-पत्नी अब रेलवे में अलग-अलग शहरों में नौकरी करने को मजबूर नहीं? नए नियमों में ट्रांसफर का रास्ता हुआ आसान | एक स्टेशन पर पोस्टिंग की कोशिश से लेकर शिकायत तक, जानिए क्या बदला
