सीकर
राजस्थान के सीकर जिले में सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी ने एक ठेकेदार से उसके बिल पास करने के एवज में 82 हजार की घूस मांग ली औरACB की टीम ने उसे 20 हजार रुपए लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अधिकारी का नाम चतरुराम है। ACB के अनुसार सीकर जिले के बाजौर गांव निवासी ठेकेदार मोहनलाल पुत्र बलवीर सिंह ने सड़क निर्माण के बकाया बिलों के भुगतान की एवज में इस अधिकारी द्वारा 82 हजार रुपए की रिश्वत मांगने की शिकायत की थी।
शिकायत के सत्यापन के दौरान एसीबी ने 50 हजार रुपए में सौदा तय किया। जिसकी पहली किश्त की राशि बुधवार लिए जाते समय ही आरोपी को रंगे हाथों दबोच लिया गया। एसीबी उप अधीक्षक जाकिर अख्तर ने बताया कि आरोपी से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।
कनेक्टिविटी के 25, बकाया बिल के 82 हजार मांगे
एसीबी उप अधीक्षक जाकिर अख्तर ने बताया कि मिसिंग लिंक के बिल भुगतान की एवज में परिवादी से कनेक्टिविटी कार्य के 25 हजार तथा पीछे के बकाया बिलों के लिए 82 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की गई थी। इस पर एसीबी की टीम ने सात सितम्बर को शिकायत का सत्यापन करवाया। जिसमें कनेक्टिविटी के कार्य के 25 हजार रुपए परिवादी से मौके पर प्राप्त करने व पिछले 45 लाख के बिल के भुगतान के लिए 50 हजार रुपए में सौदा तय हुआ। जिसकी 20 हजार रुपए की पहली किश्त बुधवार को देना तय किया गया। इस किश्त की राशि को लेते हुए ही एसीबी की टीम ने आरोपी चतरुराम को कार्यालय से रंगे हाथों पकड़ लिया।
इस टीम ने किया ऑपरेशन
ट्रेप करने में ट्रेप कर्ता अधिकारी पुलिस निरीक्षक सुरेश चंद के अलावा हेड कांस्टेबल राहिताश्व सिंह, एलसी राजेन्द्र, कान्सटेबल मूलचंद, रामनिवास, कैलाशचंद, दलीपकुमार व चालक सुरेन्द्र कुमार की अहम भूमिका रही।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान निकाय-पंचायत चुनाव से पहले बड़ा झटका; आखिर कौन-कौन से अफसर रातों-रात खो देंगे अपनी कुर्सी? पढ़ें आयोग का फरमान…
- TET नहीं पास की? अब नौकरी पर नहीं मंडराएगा खतरा… हिमाचल सरकार ने शिक्षकों को दी बड़ी राहत | सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग का फैसला
- योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: 35 हजार करोड़ के एक्सप्रेसवे, 50 हजार छात्राओं को स्कूटी और 220 नई इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी | बुनियादी ढांचे से लेकर शिक्षा, परिवहन और महिला सशक्तिकरण तक कई बड़े ऐलान
- करोड़ों की जमीन के लिए अनाथ युवक का कत्ल: खाकी का पूर्व अफसर बना हैवान, परिवार संग मिलकर युवक को घर से घसीटा, फरसे से काट डाला
- सुक्खू सरकार का बड़ा दांव: हिमाचल में 7500 पदों पर बंपर भर्ती को मंजूरी; आशा वर्करों, डॉक्टरों और शिक्षकों के लिए खुले सौगातों के द्वार | यहां देखें फैसलों की ‘सुपर लिस्ट’
- भारत में डेंगू की पहली वैक्सीन QDENGA को मंजूरी: बिना किसी टेस्ट के 4 से 60 साल के लोग लगवा सकेंगे; जानें कितनी सुरक्षित और कैसे मिलेगी डोज
- राजस्थान में फिर पलटेगा मौसम का मिजाज; 23 से 27 जुलाई तक झमाझम बारिश के संकेत | इन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट
