जयपुर
गहलोत सरकार ने एक बार फिर प्रदेश के राजकीय कर्मचारी और अधिकारियों के तबादलों की तारीख दूसरी बार बढ़ा दी है। अब 30 सितंबर तक कर्मचारी और अधिकारियों के तबादले हो सकेंगे। पहले तबादलों की अंतिम तिथि 15 सितंबर थी।
इससे प्रदेश के आठ लाख कर्मचारियों और अधिकारियों को राहत मिली है। प्रशानिक समन्यव समिति की ओर से जारी आदेश के अनुसार 15 दिन के लिए तबादलों की तारीख को और आगे आगे बढ़ा दिया है। अब 30 सितंबर तक अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले हो सकेंगे।
इससे पहले 14 जुलाई से 14 अगस्त तक तबादलों पर रोक हटाई गई थी। उसके बाद एक महीने का समय बढ़ाते हुए इसे 15 सितंबर तक कर दिया गया था, लेकिन अब इसमें 15 दिन और बढ़ाते हुए 30 सितंबर तक कर दिया गया है।
ऑनलाइन स्वीकार किए गए आवेदन
तबादलों के लिए आवेदन का प्रार्थना पत्र संबंधित विभाग की वेबसाइट पोर्टल पर ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। इसके लिए कोई भी आवेदक कार्यालय पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं होगा और ना ही विभाग कोई कागजी आवेदन पत्र पर विचार करेगा।
आपको बता दें कि थर्ड ग्रेड टीचर्स के अब तक ट्रांसफर नहीं होने और जयपुर समेत 6 जिलों में पिछले एक महीने से चुनाव आचार संहिता लगने के कारण कई वहां ट्रांसफर नहीं हो पाए थे। इसे देखते हुए सरकार ने इस अवधि को बढ़ाने का निर्णय किया है। इन जिलों से आचार संहिता 8 सितम्बर को हटी है।
हालांकि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, जल स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग (PHED) समेत कुछ विभागों ने आचार संहिता के दौरान इन जिलों में बड़े स्तर पर ट्रांसफर कर दिए थे, जिसे बाद में राज्य निर्वाचन आयोग ने निरस्त कर दिया था। ऐसे में आचार संहिता हटने के बाद अब इन जिलों जयपुर, जोधपुर, सिरोही, दौसा, सवाई माधोपुर और भरतपुर में ट्रांसफर के लिए बड़ी संख्या में कर्मचारी इंतजार कर रहे थे। अब उनका भी इन्तजार खत्म हो गया है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- पुलिस की धमकी देकर 70 लाख हड़पने की तैयारी, तभी PNB ने पकड़ लिया खेल | 78 साल के बुजुर्ग को ऐसे बनाया था डिजिटल अरेस्ट का शिकार
- जोधपुर में कांग्रेस का बड़ा ‘एक्शन’, 25 बागियों पर चला अनुशासन का डंडा | चुनाव से पहले 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, पद-दायित्व भी खत्म
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
