भरतपुर
भरतपुर में बयाना-बसेड़ी सड़क मार्ग पर भीषण एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें दंपती सहित 3 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक धौलपुर जिले के बसेड़ी निवासी बताए गए। हादसा रविवार देर रात का है।
जानकारी के अनुसार बयाना-बसेड़ी सड़क मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें धौलपुर जिले के बसेड़ी से अपने गांव सिंघनिया लौट रही बाइक सवार रानी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि युवक गुड्डन और उसकी भाभी गुड़िया की आरबीएम जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
ये सभी बाइक से धौलपुर जिले के बसेड़ी से अपने गांव सिंघनिया लौट रहे थे। इसी दौरान बयाना बसेड़ी सड़क मार्ग पर कोट की पुलिया पर एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बयाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से घायल युवक गुड्डन और उसकी भाभी गुड़िया को भरतपुर के आरबीएम जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां मध्यरात्रि को उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। रानी की मौके पर ही मौत हो गई।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 25 हजार की मांग, 10 हजार लेते ही CBI के जाल में फंसा अफसर; रेलवे के चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर पर ऐसे कसा शिकंजा
- UPI से ₹2,000 से ज्यादा का पेमेंट करेंगे तो क्या अब जेब कटेगी? नया नियम समझ लीजिए, ग्राहक पर नहीं पड़ेगा सीधा बोझ
- गुरु पर गंभीर आरोपों से मथुरा में हलचल; CM योगी तक पहुंची महिला की शिकायत, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
- किसकी सीट बचेगी, किसका सपना टूटेगा? पंचायत चुनाव से पहले सबसे बड़ा फैसला फिर अटका
- हिन्दी पर मंथन से लेकर प्रतिभाओं के सम्मान तक… एमएसजे कॉलेज में हिन्दी दिवस पर दिखा भाषा के प्रति उत्साह | प्रतियोगिताओं के विजेता भी हुए सम्मानित
- छात्रवृत्तियों की जानकारी से लेकर स्वच्छता के संदेश तक, छात्राओं को मिला जागरूकता का पूरा डोज | रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान माला
- राखी बांधने से पहले हुई सप्त ऋषियों की पूजा, फिर भाइयों की कलाई पर सजा रक्षा सूत्र | ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज ने निभाई अनूठी परंपरा
