भरतपुर की 7 पंचायत समितियों में उप प्रधान चुनाव: कहीं कांग्रेस का कब्जा बरकरार, कहीं भाजपा का दबदबा; जानिए किस समिति में किसकी चली?

भरतपुर जिले की सात पंचायत समितियों में उप प्रधान चुनाव के नतीजे घोषित। भाजपा ने पांच और कांग्रेस ने दो समितियों में जीत दर्ज की।

भरतपुर। पंचायत चुनाव में प्रधान पदों के बाद अब उप प्रधान के नतीजों ने भरतपुर जिले की सियासी तस्वीर को और दिलचस्प बना दिया है। जिले की सात पंचायत समितियों में हुए उप प्रधान चुनाव में भाजपा ने पांच जगह जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस दो पंचायत समितियों में अपना उप प्रधान बनाने में सफल रही। खास बात यह रही कि कई समितियों में निर्विरोध निर्वाचन हुआ और प्रधान-उप प्रधान दोनों पदों पर एक ही पार्टी का कब्जा रहा।

चुनावी नतीजों के मुताबिक वैर और भुसावर में कांग्रेस ने उप प्रधान पद हासिल किया, जबकि सेवर, उच्चैन, बयाना, नदबई और रूपवास में भाजपा के प्रत्याशी निर्वाचित हुए। इस तरह उप प्रधान चुनाव में भाजपा ने पांच बनाम दो के अंतर से बढ़त बना ली।

कहीं कांग्रेस की जोड़ी, कहीं भाजपा का पूरा दबदबा

वैर पंचायत समिति में कांग्रेस की मीरा देवी ने उप प्रधान पद के लिए नामांकन दाखिल किया और निर्विरोध निर्वाचित हो गईं। यहां कांग्रेस ने प्रधान और उप प्रधान दोनों पद अपने नाम किए हैं। इससे पहले 27 नवंबर को कांग्रेस की पुष्पा गुर्जर निर्विरोध प्रधान चुनी गई थीं।

भुसावर में भी कांग्रेस ने उप प्रधान पद पर कब्जा बरकरार रखा। यहां सीमा बाई गुर्जर निर्विरोध उप प्रधान बनीं। इससे पहले प्रधान पद पर कांग्रेस की आशा शर्मा ने 14 मत हासिल कर जीत दर्ज की थी। इस तरह भुसावर में भी दोनों प्रमुख पद कांग्रेस के खाते में गए।

दूसरी तरफ नदबई में भाजपा का दबदबा देखने को मिला। यहां पिंकी निर्विरोध उप प्रधान चुनी गईं। इससे पहले भाजपा के भूपेंद्र सिंह निर्विरोध प्रधान निर्वाचित हुए थे।

भाजपा ने इन तीन समितियों में भी मारी बाजी

बयाना पंचायत समिति में भाजपा की गुड़िया कुमारी को उप प्रधान निर्वाचित घोषित किया गया। सेवर में भाजपा की सुनीता ने उप प्रधान पद हासिल किया।

उच्चैन में चुनाव का नतीजा खास रहा। यहां जौली भाजपा के टिकट पर निर्विरोध उप प्रधान चुनी गईं। उन्होंने पंचायत समिति के वार्ड नंबर 6 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीत हासिल की थी।

वहीं रूपवास पंचायत समिति में भाजपा के खजान सिंह उप प्रधान निर्वाचित हुए।

सात समितियों का चुनावी हिसाब

पंचायत समिति

निर्वाचित उप प्रधान

पार्टी

वैर

मीरा देवी

कांग्रेस

भुसावर

सीमा बाई गुर्जर

कांग्रेस

नदबई

पिंकी

भाजपा

बयाना

गुड़िया कुमारी

भाजपा

सेवर

सुनीता

भाजपा

उच्चैन

जौली

भाजपा

रूपवास

खजान सिंह

भाजपा

इस तरह प्रधान चुनाव के बाद उप प्रधान पदों पर भी भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबले की तस्वीर सामने आ गई है। पांच पंचायत समितियों में भाजपा और दो में कांग्रेस ने उप प्रधान बनाकर अपना राजनीतिक गणित मजबूत किया है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

HDFC बैंक ग्राहकों के मोबाइल पर अब नहीं आएगा हर UPI पेमेंट का मैसेज, 1 जनवरी से बदलने जा रहा है ये नियम

एक ही घर में दो ‘जिला प्रमुख’ और एक ‘प्रधान’… आखिर किस पूर्व मंत्री ने पंचायत चुनाव में मार डाली जीत की धांसू हैट्रिक?

यूपी में 28 IPS के तबादलों से पुलिस महकमे में हलचल! नोएडा से गाजियाबाद तक बदले पुलिस कमिश्नर, जानिए किसे कहां मिली कमान

RJS भर्ती में देरी से हजारों युवाओं की बढ़ी धड़कनें, 31 मार्च की डेडलाइन से पहले विज्ञापन निकालने की चुनौती, हाईकोर्ट में फिर अटकी फाइल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *