भरतपुर के इस युवा बल्लेबाज ने मारी बड़ी बाजी, BCCI की अंडर-16 टीम में चयन; एक और खिलाड़ी को मिला मौका

भरतपुर के वशिष्ठ शर्मा का अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए राजस्थान की 15 सदस्यीय टीम में चयन हुआ है। निचल शर्मा पहले सुरक्षित खिलाड़ी बने हैं।

भरतपुर। क्रिकेट के मैदान पर भरतपुर के दो युवा बल्लेबाजों ने अपनी प्रतिभा से राजस्थान क्रिकेट में पहचान बनाई है। भरतपुर के वशिष्ठ शर्मा का बीसीसीआई की अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए राजस्थान की 15 सदस्यीय टीम में चयन हुआ है। वहीं, जिले के ही निचल शर्मा को राजस्थान टीम में पहले सुरक्षित खिलाड़ी के रूप में जगह मिली है। दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से जिला क्रिकेट संघ में खुशी का माहौल है।

विजय मर्चेंट ट्रॉफी के मुकाबले 14 नवंबर से उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आयोजित होंगे। वशिष्ठ शर्मा को राजस्थान टीम में जगह राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं और प्रशिक्षण के दौरान उनके प्रदर्शन के आधार पर मिली है। जिला क्रिकेट संघ भरतपुर के सचिव शत्रुघन तिवारी ने बताया कि राजस्थान क्रिकेट संघ (RCA) की ओर से आयोजित अंडर-16 चैलेंजर ट्रॉफी, प्रशिक्षण शिविर और राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में वशिष्ठ शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया था।

पहले दो मैचों में वशिष्ठ पर रहेगी नजर

शत्रुघन तिवारी के अनुसार, वशिष्ठ शर्मा का चयन फिलहाल प्रतियोगिता के शुरुआती दो मुकाबलों के लिए किया गया है। राजस्थान का पहला मुकाबला 14 नवंबर को गोवा के खिलाफ होगा। इसके बाद टीम महाराष्ट्र, उत्तराखंड, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ की टीमों से भी भिड़ेगी।

प्रतियोगिता के सभी मुकाबले लखनऊ में तीन दिवसीय लीग प्रारूप में खेले जाएंगे। राजस्थान की टीम को इस प्रतियोगिता में कुल पांच मैच खेलने हैं।

दो खिलाड़ियों की उपलब्धि पर क्रिकेट संघ में बंटी मिठाइयां

वशिष्ठ शर्मा के राजस्थान टीम में चयन और निचल शर्मा के पहले सुरक्षित खिलाड़ी बनने की खबर मिलने पर जिला क्रिकेट संघ भरतपुर के कार्यालय में मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की गई। इस अवसर पर दोनों खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम में जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष विष्णु प्रकाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष अजय कुमार शर्मा और राजकुमार जैन, संयुक्त सचिव अरुण कुमार गुप्ता, भारत तिवारी तथा कोषाध्यक्ष मुनेन्द्र तिवारी मौजूद रहे। इनके अलावा संघ के सदस्य नाहर सिंह, बीनू सिंह, राहुल लोहिया, त्रिलोकनाथ शर्मा, देवेंद्र सिंह कालू, रूपेन्द्र मोहन, के.के. शर्मा और रवि शर्मा भी उपस्थित रहे।

जिला संघ के चयनकर्ताओं में सूरज शर्मा, नरेश खत्री, प्रेम सिंह, लंकेश सियाराम और पंकज गोयल सहित वरिष्ठ खेल पत्रकार संजीव चिनिया भी इस अवसर पर मौजूद रहे। सभी ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

भारत के बैंकों में आने वाला है तगड़ा भूचाल, सरकार ने उठाया ऐसा कदम, रातों-रात बदल जाएगी आपके पैसे रखने की व्यवस्था?

Himachal News: नेपाली मजदूरों को घास कटवाने ले जा रहे थे मां-बेटे, रास्ते में काल बनकर आई कार; 5 की मौत

PNB महाघोटाला: 35 करोड़ से बढ़कर 200 करोड़ पार, पूरा स्टाफ सस्पेंड, CBI की एंट्री से मचा हड़कंप; लॉकर से गहने भी गायब

राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों के DA पर बड़ा फैसला, 3% बढ़ोतरी के साथ आया ऐसा आदेश; एरियर को लेकर जानें क्या हुआ?

रिटायरमेंट के बाद विभागीय जांच चल रही है तो भी नहीं रुकेगी पेंशन? राजस्थान हाईकोर्ट के इस फैसले में कर्मचारियों के लिए क्या है खास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *