भरतपुर जिला अंडर-14 क्रिकेट टीम का चयन ट्रायल 25 अक्टूबर सुबह 7 बजे सेवर-मथुरा बाईपास स्थित सेंट्रल स्कूल क्रिकेट ग्राउंड पर होगा।
भरतपुर (संजीव चीनिया)। राजस्थान की अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में भरतपुर जिले का प्रतिनिधित्व करने के इच्छुक युवा खिलाड़ियों के लिए चयन ट्रायल आयोजित किया जाएगा। राजस्थान क्रिकेट संघ के तत्वावधान में नवंबर में जयपुर में होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिला टीम का चयन 25 अक्टूबर, रविवार को किया जाएगा।
जिला क्रिकेट संघ भरतपुर के सचिव शत्रुधन तिवारी ने बताया कि चयन ट्रायल सुबह 7 बजे से सेवर-मथुरा बाईपास रोड स्थित सेंट्रल स्कूल क्रिकेट ग्राउंड, भरतपुर पर होगा। ट्रायल में शामिल होने के इच्छुक खिलाड़ियों को निर्धारित आयु सीमा और दस्तावेज संबंधी शर्तें पूरी करनी होंगी।
इस तारीख के बीच जन्मे खिलाड़ी ही ले सकेंगे भाग
ट्रायल में वही खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे, जिनका जन्म 1 सितंबर 2012 से 31 अगस्त 2014 के बीच हुआ है। खिलाड़ियों को अपने साथ डिजिटल जन्म प्रमाणपत्र, डिजिटल मूल निवास प्रमाणपत्र, आधार कार्ड और पिछले तीन वर्षों की मार्कशीट लानी होगी। इसके अतिरिक्त माता-पिता के आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड भी साथ लाने होंगे। माता-पिता का नाम 20 साल पुरानी वोटर लिस्ट में दर्ज होना आवश्यक बताया गया है।
सफेद किट और क्रिकेट का सामान भी लाना जरूरी
चयन ट्रायल में आने वाले खिलाड़ियों को सभी आवश्यक दस्तावेज मूल रूप में साथ लाने होंगे। इसके साथ ही अपनी सफेद क्रिकेट किट और क्रिकेट खेलने का जरूरी सामान भी लेकर पहुंचना होगा। जिला क्रिकेट संघ ने ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ियों से निर्धारित समय पर पहुंचने और दस्तावेजों सहित आवश्यक तैयारी के साथ उपस्थित होने को कहा है।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
छोटे बच्चों की सेहत से खिलवाड़ पर लगेगी लगाम? FSSAI का बड़ा कदम
