भरतपुर में 70वीं राज्य स्तरीय छात्र एथलेटिक्स प्रतियोगिता के तीसरे दिन चूरू के वीरेन्द्र पूनिया ने डिस्कस थ्रो और शॉट पुट में स्वर्ण पदक जीते।
भरतपुर (संजीव चीनिया)। ट्रैक पर रफ्तार की चुनौती और मैदान में ताकत का इम्तिहान—70वीं राज्य स्तरीय 17 एवं 19 वर्षीय छात्र एथलेटिक्स प्रतियोगिता के तीसरे दिन खिलाड़ियों के बीच पदकों के लिए जोरदार मुकाबले देखने को मिले। सबसे खास प्रदर्शन चूरू के वीरेन्द्र पूनिया का रहा, जिन्होंने डिस्कस थ्रो और शॉट पुट दोनों स्पर्धाओं में पहला स्थान हासिल किया। वहीं सीकर के दर्शन निर्मल ने 200 मीटर दौड़ में बाजी मारी और चिराग कुलहरी ने लॉन्ग जंप के बाद ट्रिपल जंप में भी अपनी प्रतिभा दिखाई।
मास्टर आदित्येन्द्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भरतपुर में चल रही प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने ट्रैक और फील्ड स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। तीसरे दिन 200 मीटर, 800 मीटर, 5 किलोमीटर पैदल चाल, लॉन्ग जंप, ट्रिपल जंप, डिस्कस थ्रो और शॉट पुट के मुकाबले हुए।
ट्रैक स्पर्धाओं में सीकर और धौलपुर के खिलाड़ियों का दबदबा
- 19 वर्षीय छात्र वर्ग की 200 मीटर दौड़ में सीकर के दर्शन निर्मल ने पहला स्थान हासिल किया। फलोदी के दिवराज सिंह दूसरे और जयपुर प्रथम के सुरेन्द्र कुमार मीणा तीसरे स्थान पर रहे।
- 800 मीटर दौड़ में धौलपुर के अंकुश कसाना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। श्रीगंगानगर की बालक अकादमी के यासिर दूसरे और कोटपूतली-बहरोड़ के लोकेश तीसरे स्थान पर रहे।
- 5 किलोमीटर पैदल चाल में चूरू के रितेश ने पहला स्थान हासिल किया। राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद, अजमेर के पवन सिंह गुर्जर दूसरे और धौलपुर के पिंटू तीसरे स्थान पर रहे।
लॉन्ग जंप और ट्रिपल जंप में भी दिखा दम
- लॉन्ग जंप में राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद, जयपुर के सन्नी गुर्जर ने पहला स्थान प्राप्त किया। सीकर के चिराग कुलहरी दूसरे और सत्र पर्यन्त प्रशिक्षण केन्द्र, राजगढ़ (चूरू) के लक्की पायल तीसरे स्थान पर रहे।
- ट्रिपल जंप में चिराग कुलहरी ने पहला स्थान हासिल किया। अजमेर के राहुल चौधरी दूसरे और खेरथल-तिजारा के मुनफैद खान तीसरे स्थान पर रहे। इस तरह चिराग ने दोनों जंप स्पर्धाओं में शीर्ष तीन में जगह बनाई और ट्रिपल जंप में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
डिस्कस थ्रो और शॉट पुट, दोनों में वीरेन्द्र पूनिया अव्वल
- फील्ड स्पर्धाओं में चूरू के वीरेन्द्र पूनिया ने दोहरी सफलता हासिल की। डिस्कस थ्रो में वीरेन्द्र पहले, चूरू के ही साहिल दूसरे और फलोदी के प्रद्युम्न तीसरे स्थान पर रहे।
- शॉट पुट में भी वीरेन्द्र पूनिया ने पहला स्थान प्राप्त किया। झुंझुनूं के तरुण राणा दूसरे और चूरू के आर्यन पारिक तीसरे स्थान पर रहे।
आयोजन में इनकी रही भूमिका
प्रतियोगिता के संयुक्त संचालन सचिव एवं मास्टर आदित्येन्द्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य यशवीर सिंह फौजदार तथा उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा गंभीर सिंह ने बताया कि मुकाबले निर्धारित खेल नियमों के अनुसार आयोजित किए जा रहे हैं। प्रतियोगिता का उद्देश्य राज्य स्तर पर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर देना तथा उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, परिश्रम और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना है।
प्रतियोगिता के सफल संचालन में आयोजन समिति के युधिष्ठिर सिंह, दिनेश सिंह, कप्तान सिंह, राजवीरसिंह, पुरुषोत्तम शर्मा, राजेन्द्र पाल रावत, रामगोपाल, विजय सिंह कुंतल, अजय फौजदार, संदीप देशवाल, तेजवीर बाबा, मुकेश कुमार, निरंजन सिंह, जल सिंह, हीरेन्द्र सिंह, सुरेश फौजदार, राजेश कुमार, रौनक सिंह, चन्द्र प्रकाश मीना और गंगाराम सहित शारीरिक शिक्षकों एवं संबंधित कार्मिकों का योगदान रहा।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
छोटे बच्चों की सेहत से खिलवाड़ पर लगेगी लगाम? FSSAI का बड़ा कदम
एक बिस्तर पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां… सुबह खुला दरवाजा तो सामने था खौफनाक मंजर
महाकाल के दर्शन किए, खाटू श्याम पहुंचने से पहले मौत ने घेरा, कोटा में 8 की सांसें थमीं
