30 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों का ज्ञापन, दीपावली से पहले बोनस और सरेंडर अवकाश भुगतान की मांग

भरतपुर में कर्मचारी महासंघ ने 30 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। दीपावली से पहले बोनस और सरेंडर अवकाश भुगतान की मांग के साथ आंदोलन की चेतावनी दी।

भरतपुर। दीपावली से पहले बोनस और सरेंडर अवकाश के भुगतान की घोषणा करने सहित कर्मचारियों की लंबित मांगों को पूरा करने की मांग तेज हो गई है। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत के प्रदेशाध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़ के प्रदेश स्तरीय आह्वान पर भरतपुर में कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट राहुल सैनी को 30 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन जिला महामंत्री जल सिंह कुंतल के नेतृत्व में प्रस्तुत किया गया।

महासंघ ने ज्ञापन के जरिए सरकार को कर्मचारियों और अधिकारियों की वर्षों से लंबित मांगों से अवगत कराया। संगठन ने दीपावली से पहले सरेंडर अवकाश के भुगतान और बोनस की घोषणा करने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि मांगों की अनदेखी जारी रही तो आने वाले दिनों में प्रदेश स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

वेतन विसंगति से लेकर ACP तक उठाए मुद्दे

ज्ञापन में लंबित वेतन विसंगति प्रकरणों का समाधान करने और एनपीएस के तहत पीएफआरडीए में जमा कर्मचारियों के करोड़ों रुपये वापस करने की मांग रखी गई। कर्मचारियों ने एसीपी का लाभ वर्तमान 9, 18 और 27 वर्ष के स्थान पर 8, 16 और 24 वर्ष में देने की मांग भी उठाई।

इसके अलावा संविदाकर्मियों को कॉन्ट्रैक्चुअल नियम-2022 में शामिल करने, निविदा कार्मिकों का न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये करने और ग्रामीण भत्ता 10 प्रतिशत निर्धारित करने की मांग की गई। पदोन्नति और एसीपी में दो से अधिक संतान होने की स्थिति में छूट देने तथा प्रोबेशन अवधि में पूर्ण वेतन देने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही।

कर्मचारियों ने उपार्जित अवकाश के भुगतान की सीमा 300 दिन से बढ़ाने और राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (आरजीएचएस) के तहत इलाज की प्रक्रिया को सरल व सुगम बनाने की मांग भी रखी। फार्मासिस्टों के लिए वर्दी भत्ता, धुलाई भत्ता, हार्ड ड्यूटी भत्ता और मैस भत्ता सहित विभिन्न भत्ते देने की मांग उठाई गई।

मांगें नहीं मानीं तो प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

जिला अध्यक्ष योगेश कुमार ने कहा कि कर्मचारियों की मांगें लंबे समय से लंबित हैं। यदि सरकार ने इन पर ध्यान नहीं दिया तो कर्मचारी वर्ग सड़कों पर उतरकर प्रदेशव्यापी आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा। ज्ञापन प्रस्तुत करने के दौरान राजेश अग्रवाल, विनोद धाकड़, महेश चौधरी, रविन्द्र तोमर, जितेंद्र सिंह कुंतल, ललित कुमार, निशांत दीक्षित, नरेंद्र सिनसिनी, गंभीर सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, दीपक सैनी, योगेंद्र सिंह, राजेश खंडेलवाल, मयंक कुमार और सुशील सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी पर भड़के CJI: ‘न्यायपालिका को धमकाने की कोशिश न करें, आचरण पर देना होगा स्पष्टीकरण’

खौफनाक वारदात: सरपंची के जुनून में अंधा हुआ पिता, चुनाव लड़ने से रोकने पर बेटे और बहू को बोलेरो से कुचला

इंदिरा गांधी के नाम वाली पेंशन योजनाओं का नाम बदलेगी सरकार, अब इस नए नाम से होंगी संचालित | दिव्यांगों की मदद के नियमों में भी बड़ा बदलाव

बैंकों में महाघोटाला: नौकरी किसी और की, बैंक में मलाई काट रहा कोई और! CBI के शिकंजे में फंसे ‘डमी’ चेहरे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *