राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर बेंच में कल से न्यायाधीशों की बैठक व्यवस्था बदलेगी। जानिए कोर्ट नंबर 2 से 23 तक किस कोर्ट में कौन जज सुनवाई करेंगे।
जयपुर: राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर बेंच में कल से सुनवाई के दौरान कोर्ट नंबर और न्यायाधीशों की बैठक व्यवस्था बदली नजर आएगी। नई व्यवस्था में अलग-अलग कोर्ट नंबर पर न्यायाधीश सुनवाई करेंगे। ऐसे में अपनी सुनवाई के लिए हाईकोर्ट पहुंचने वाले वकीलों और पक्षकारों के लिए यह जानना जरूरी होगा कि किस न्यायाधीश की अदालत अब किस नंबर के कोर्ट में चलेगी।
नई व्यवस्था के अनुसार जस्टिस इंद्रजीत सिंह कोर्ट नंबर 2 में सुनवाई करेंगे, जबकि जस्टिस महेंद्र कुमार गोयल कोर्ट नंबर 3 में बैठेंगे। इसके बाद कोर्ट नंबर 4 से आगे भी न्यायाधीशों की व्यवस्था निर्धारित की गई है।
कोर्ट नंबर 2 से 10 तक ये रहेगा बदलाव
- कोर्ट नंबर 2: जस्टिस इंद्रजीत सिंह
- कोर्ट नंबर 3: जस्टिस महेंद्र कुमार गोयल
- कोर्ट नंबर 4: जस्टिस सुदेश बंसल
- कोर्ट नंबर 5: जस्टिस अनूप कुमार
- कोर्ट नंबर 6: जस्टिस विनोद कुमार
- कोर्ट नंबर 7: जस्टिस उमाशंकर व्यास
- कोर्ट नंबर 8: जस्टिस समीर जैन
- कोर्ट नंबर 9: जस्टिस शुभा मेहता
- कोर्ट नंबर 10: जस्टिस गणेश राम मीणा
कोर्ट 11 से 20 तक किसकी होगी सुनवाई?
नई व्यवस्था में कोर्ट नंबर 11 में जस्टिस अनिल उपमन, कोर्ट नंबर 12 में जस्टिस अशोक कुमार जैन और कोर्ट नंबर 13 में जस्टिस भुवन गोयल सुनवाई करेंगे।
इसके अलावा कोर्ट नंबर 14 में जस्टिस प्रवीर भटनागर, कोर्ट नंबर 15 में जस्टिस आशुतोष कुमार, कोर्ट नंबर 16 में जस्टिस प्रमिल कुमार, कोर्ट नंबर 17 में जस्टिस सीपी श्रीमाली, कोर्ट नंबर 18 में जस्टिस मनीष शर्मा, कोर्ट नंबर 19 में जस्टिस आनंद शर्मा और कोर्ट नंबर 20 में जस्टिस संदीप तनेजा सुनवाई करेंगे।
हैरिटेज बिल्डिंग में भी बदलेगी व्यवस्था
हैरिटेज कोर्ट बिल्डिंग में भी न्यायाधीशों की बैठक व्यवस्था तय की गई है। यहां कोर्ट नंबर 21 में जस्टिस रवि चिरानिया, कोर्ट नंबर 22 में जस्टिस अनुरूप सिंघी और कोर्ट नंबर 23 में जस्टिस संगीता शर्मा सुनवाई करेंगी। यानी कल से हाईकोर्ट की जयपुर बेंच में सुनवाई के लिए पहुंचने वाले पक्षकारों और अधिवक्ताओं को अपने मामले से संबंधित न्यायाधीश के साथ कोर्ट नंबर भी ध्यान में रखना होगा।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
