लखनऊ
यूपी के पूर्व सीएम और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का 89 साल की उम्र में लंबी बीमारी के बाद शनिवार को निधन हो गया। उन्होंने SGPGI में आखिरी सांस ली।
यूपी के पूर्व सीएम और राज्यपाल कल्याण सिंह 48 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। 7 दिनों से वेंटिलेटर पर थे। 21 जून को उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने के कारण लखनऊ के लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद स्वास्थ्य में सुधार न होने पर 4 जुलाई को उन्हें PGI शिफ्ट किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने कल्याण सिंह के निधन पर शोक जताया है।
कल्याण सिंह यूपी में भाजपा के पहले सीएम थे। उन्होंने पहली बार सीएम बनने के बाद मंत्रिमंडल के साथ सीधे अयोध्या में जाकर राम मंदिर बनाने की शपथ ली थी। 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में बाबरी ढांचा गिराए जाने के दौरान कल्याण सिंह यूपी के मुख्यमंत्री थे। उन्होंने कारसेवकों पर गोली चलाने की अनुमति नहीं दी थी।
कल्याण सिंह का जन्म 5 जनवरी 1932 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के अतरौली तहसील के मढ़ौली गांव में हुआ था। भाजपा के कद्दावर नेताओं में शुमार होने वाले कल्याण सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और राजस्थान के राज्यपाल भी रहे।
कल्याण सिंह ने राम मंदिर आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी। साल 1952 में कल्याण सिंह की शादी रामवती देवी से हुई। दोनों की एक बेटी प्रभा वर्मा और एक बेटा राजवीर सिंह है। राजवीर सिंह बीजेपी के सांसद हैं। वहीं, कल्याण सिंह के पोते संदीप सिंह यूपी की योगी सरकार में मंत्री हैं।
कल्याण सिंह का जन्म 5 जनवरी, 1932 को यूपी के अतरौली में हुआ था। उनके माता-पिता का नाम सीता देवी और तेजपाल सिंह लोधी था। कल्याण सिंह ने बीए और एलएलबी की पढ़ाई की थी। कल्याण सिंह तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। वहीं, केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद उन्हें राजस्थान और हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल भी बनाया गया।
राम मंदिर आंदोलन में अहम भूमिका
राम मंदिर आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले कल्याण सिंह ने छह दिसंबर, 1992 को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. इसी दिन अयोध्या में बाबरी मस्जिद का विध्वंस किया गया था। अगले दिन केंद्र सरकार ने भी यूपी की कल्याण सिंह सरकार को बर्खास्त कर दिया था। इसके बाद, सितंबर 1997 से लेकर नवंबर, 1999 तक कल्याण सिंह फिर यूपी के सीएम बनाए गए।
23 अगस्त को न होगा अंतिम संस्कार, UP में इस दिन अवकाश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल्याण सिंह के निधन पर दुख जताया है। योगी ने कहा कि 23 अगस्त यानी सोमवार को नरौरा में गंगा तट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दिन प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश रहेगा, ताकि लोग उन्हें श्रद्धाजंलि दे सकें।
यूपी में 3 दिन का राजकीय शोक
यूपी में 3 दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया गया है। योगी ने कहा- कल्याण सिंह दो महीने से अस्वस्थ थे। उन्होंने आज रात सवा नौ बजे आखिरी सांस ली। हम सभी दुखी है। मैं दिवंगत आत्मा के लिए शांति की कामना करता हूं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- नदबई में ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ को मिली नई कमान, पूनम अध्यक्ष तो रवीना-ऋतु को मिली अहम जिम्मेदारी
- ब्लिंकिट के डार्क स्टोर में खुली लापरवाही की परतें, 13 डिग्री पर रखा था पनीर-चीज; 164 पैकेट नष्ट
- मैदान अधूरा, सुविधाएं सीमित और उम्मीदें पदक की… ऐसे कैसे तैयार होंगे राजस्थान के चैंपियन?
- 178 मरीजों की आंखों की जांच, 26 में निकला मोतियाबिंद; बीकानेर में जरूरतमंदों के लिए लगा निःशुल्क शिविर
- खेत की उपज से कमाई बढ़ाने का नया रास्ता, लहसुन की कलियां अलग करने से एलोवेरा जूस तक, मेले में दिखी ये तकनीकें
- आर्थिक रूप से कमजोर अग्रवाल बेटियों की शादी में अब 51 हजार की मदद, जयपुर में नई पहल का आगाज
- चार साल में 14,500 मरीजों तक पहुंची होम्योपैथी की सेवा, अब 70+ उम्र वालों के लिए रजिस्ट्रेशन भी मुफ्त
- राजस्थान चैम्बर में ‘प्रोजेक्ट ग्रीन टुमॉरो’ का आगाज़: उद्योग और व्यापार जगत ने लिया हरित कल का सामूहिक संकल्प
- खेत से कार्बन उत्सर्जन घटाने की चुनौती, वैज्ञानिकों ने बताया कैसे बदलेगा खेती का तरीका
- राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: जिला जज कैडर के सीनियर जजों के रातों-रात तबादले, देखिए किसे कहां मिली नई तैनाती
