भरतपुर जिला स्तरीय बैडमिंटन रैंकिंग प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ हुआ। अंडर-19 और सीनियर वर्ग के मुकाबलों में समर, समीर, आंसू, अमृता, पायल और अन्य खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 18 जुलाई को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले होंगे।
भरतपुर। भरतपुर जिला बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में शुक्रवार, 17 जुलाई को जिला स्तरीय बैडमिंटन रैंकिंग प्रतियोगिता (अंडर-19 एवं सीनियर वर्ग) का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि सुधीर पाल सिंह तथा विशिष्ट अतिथि लक्ष्मण सिंह और रॉबर्ट कुमार मौजूद रहे। जिला बैडमिंटन संघ की सचिव रेनू लवानिया एवं अध्यक्ष दीपक शर्मा ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
प्रतियोगिता के रेफरी दीपक शर्मा ने बताया कि पहले दिन अंडर-19 बालक एकल वर्ग के मुकाबले खेले गए। शुरुआती दौर में समर ने मयंक, समीर ने आदित्य, पृथ्वी ने रियांश, प्रियांशु ने देवेश, सक्षम ने पृथ्वी तथा अंशु ने प्रिंस को हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई। इसके बाद खेले गए मुकाबलों में विजेता खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल में प्रवेश सुनिश्चित किया। बालिका एकल वर्ग में आंसू ने वंशिका को तथा अमृता ने दिशा को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।
वहीं सीनियर महिला एकल वर्ग में पायल ने अंजलि को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अब खिताबी मुकाबला हेमा और पायल के बीच 18 जुलाई 2026 को खेला जाएगा।
प्रतियोगिता के दौरान तरुण और हिमांशु उपाध्याय ने निर्णायक (अंपायर) की जिम्मेदारी निभाई। आयोजकों ने बताया कि 18 जुलाई (शनिवार) को अंडर-19 बालक एकल वर्ग के सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबलों के साथ-साथ सीनियर पुरुष एकल वर्ग के मैच भी खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के दौरान हाल ही में गठित जिला बैडमिंटन संघ की नई कार्यकारिणी को उपस्थित अतिथियों, खिलाड़ियों और अभिभावकों ने शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की बधाई भी दी।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
