अलवर
क्या पूर्व केंद्रीय मंत्री और अलवर राजपरिवार के सदस्य भंवर जितेंद्र सिंह भाजपा में आ रहे हैं? भाजपा की राजसमंद से सांसद एवं पूर्व राजपरिवार से जुड़ी दीया कुमारी के एक बयान ने इसकी चर्चा छेड़ दी है। इससे अशोक गहलोत-सचिन पायलट के खेमों से जूझ रही कांग्रेस में बेचैनी और बढ़ गई है।
दरअसल भाजपा सांसद एवं पूर्व राजपरिवार से जुड़ी दीया कुमारी जन आशीर्वाद यात्रा की तैयारियों के सिलसिले में अलवर आईं थीं और एक पत्रकार वार्ता के दौरान अलवर के पूर्व राजपरिवार से अपने मधुर रिश्तों की बात कहते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री भंवर जितेन्द्र सिंह को भाजपा में लाने की चर्चा छेड़ दी। दीया कुमारी ने कहा कि उनकी पार्टी भाजपा के नेता चाहेंगे तो वे पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह को भाजपा में ले आएंगी।
दीया कुमारी ने कहा कि अलवर पूर्व राजघराने से उनके अच्छे सम्बन्ध रहे हैं। इसलिए वे भंवर जितेंद्र सिंह को भाजपा में शामिल होने के लिए कह सकती हैं।
दीया कुमारी से कांग्रेस से भाजपा में शामिल हो रहे नेताओं के सम्बन्ध में सवाल पूछा गया था। उन्होंने कहा कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह से भाजपा में शामिल होने को लेकर अभी कोई बात नहीं हुई है, लेकिन पार्टी कहेगी या वे स्वयं इस मामले चाहेंगे तो उनको भाजपा में आने के लिए कह सकती हैं।
दीया कुमारी का आरोप: कांग्रेस ने ही हरवाया उनके पिता को
राजसमंद सांसद दीया कुमारी ने आरोप लगाया कि उनके पिता की पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से मित्रता थी, उन्होंने मेरे पिता को चुनाव लड़ाया, लेकिन खुद कांग्रेस ने ही उन्हें हराने का काम किया। कांग्रेस ने उन्हें धोखा दिया। हालांकि उनकी विचारधारा भाजपा की रही है और वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कामकाज की कार्यशैली को पसंद करती हैं।
प्रतिक्रिया देने के लिए ईमेल करें : ok@naihawa.com
SHARE THIS TOPIC WITH YOUR FREINDS
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- पुलिस की धमकी देकर 70 लाख हड़पने की तैयारी, तभी PNB ने पकड़ लिया खेल | 78 साल के बुजुर्ग को ऐसे बनाया था डिजिटल अरेस्ट का शिकार
- जोधपुर में कांग्रेस का बड़ा ‘एक्शन’, 25 बागियों पर चला अनुशासन का डंडा | चुनाव से पहले 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, पद-दायित्व भी खत्म
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
