हलैना (भरतपुर)
भरतपुर जिला खादी ग्रामोदय समिति की साधारण सभा की समिति के संस्थापक सदस्य व चेयरमेन रामभरोसीलाल गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में खादी ग्रामोदय के द्वारा निर्माण वस्तुएं, क्रय-विक्रय, महासभा सदस्य अभियान आदि बिन्दुओं पर चर्चा हुई। इस मौके पर समिति के मनोनीत सदस्यों का अभिनन्दन किया गया।
समिति के चेयरमेन रामभरोसीलाल गुप्ता ने कहा कि महासभा का विस्तार, प्रगति, खादी को बढावा देना एवं समिति के कई सदस्यों का स्वर्गवास होने पर सदन ने समिति की महासभा का विस्तार करने का निर्णय किया गया।
बैठक में सर्व सम्मति से भुसावर के मूल निवासी व अचार-मुरब्बा उद्योग के प्रमुख व्यवसायी ओमप्रकाश गुप्ता और राजस्थान के गांधी व पूर्व मंत्री मास्टर आदित्येन्द्र के पौत्र व जिला व्यापार महासभा के जिलाध्यक्ष संजीव गुप्ता व भरतपुर निवासी कृष्ण कुमार, राकेश गुप्ता, दिनेशचन्द शर्मा को महासभा का स्थाई सदस्य मनोनीत किया गया।
नव नियुक्त व मनोनीत सदस्यों का महासभा के सदस्य एवं प्रबन्ध कार्यकारिणी ने स्वागत कर महासभा के सदस्य की पद की शपथ दिलाई। प्रबन्ध समिति के मंत्री राजेन्द्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि महासभा के मनोनीत समस्त सदस्यों का प्रबन्ध कार्यकारिणी व समिति की महासभा सदस्य सह मंत्री दाऊदयाल सिंघल, पूरनचन्द, चन्द्रभान गुप्ता, योगेश सिंघल, सोहनलाल गुप्ता आदि ने अभिनन्दन किया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 2002 में केस खारिज, 16 साल तक चुप्पी… फिर 6,290 दिन की देरी माफ कराने पहुंचे, हाईकोर्ट ने दिया झटका | वकील से संपर्क टूटने की दलील भी नहीं चली
- पैकेट पर लिखे 14 अंक यूं ही नहीं होते; FSSAI नंबर का हर हिस्सा बताता है कुछ खास, खरीदारी से पहले ऐसे करें चेक
- अमरूद की खेती से बढ़ेगी आदिवासी किसानों की कमाई, 25 किसानों को मिले पौधे, खाद-कीटनाशक और स्प्रे मशीन
- हरियाणा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 7 IPS और 39 HPS अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; गुरुग्राम-फरीदाबाद से सोनीपत तक नई तैनाती | यहां देखें पूरी लिस्ट
- Haryana News: ₹7 लाख की डील, ₹5 लाख पहले ही वसूले; बची रकम लेते ही ACB ने ALM को दबोचा
- भुसावर में राधाष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जन्माष्टमी से चल रहे धार्मिक कार्यक्रम एकादशी तक जारी रहेंगे
- मेडिकल कॉलेजों में शिक्षकों की कमी पर बड़ा सवाल, 75 साल तक पढ़ाने की मांग; PM मोदी को भेजा पत्र
- हाईकोर्ट्स में जजों की नियुक्ति को केंद्र की मंजूरी, कॉलेजियम की 8 सिफारिशों में से 7 पर लगी मुहर
- यूपी में 35 IPS अधिकारियों की नई तैनाती, कई बड़े शहरों में बदले DCP | नोएडा-आगरा से प्रयागराज तक बदले चेहरे; चारू निगम को PAC गाजियाबाद की कमान; देखें पूरी लिस्ट
- DUSU में ABVP की बड़ी जीत, अध्यक्ष समेत 3 पद झटके; उपाध्यक्ष की कुर्सी निर्दलीय के नाम, NSUI का सूपड़ा साफ
