मथुरा
उत्तर प्रदेश के मथुरा में कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बाग बहादुर चौकी के सामने हाई सिक्योरिटी जोन जोन में दिनदहाड़े एक व्यापारी से बाइक सवार बदमाशों ने एक करोड़ पांच लाख रुपए लूट लिए। इस घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है लेकिन बदमाश अभी तक उसकी गिरफ्त में नहीं आए हैं। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
चौक बाजार निवासी राजकुमार अग्रवाल बुलियन कारोबारी राजकुमार अग्रवाल के बेटे मुकुल ने बताया कि 16 अगस्त सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे अंकित बंसल निवासी गणपति एनक्लेव एक करोड़ पांच लाख रुपए लेकर स्कूटी से स्टेट बैंक में जमा करने आ रहा था। रास्ते में जाम देख कर वह पुलिस चौकी बाग बहादुर के सामने वाली गली में होकर निकल रहा था। तभी रास्ते में दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उसे रोक लिया और हथियारों का भय दिखाकर उनके साथ मारपीट की और एक करोड़ पांच लाख रुपए से भरा थैला छीन कर भाग गए।
प्रतिक्रिया और खबर देने के लिए ईमेल करें : ok@naihawa.com
SHARE THIS TOPIC WITH YOUR FRIENDS
घटना पुलिस चौकी से चंद कदम दूरी पर ब्रजवासी होटल के सामने शिव मंदिर के पास हुई। अंकित मंडी रामदास गली निवासी रामपाल व्यापारी राजकुमार अग्रवाल उर्फ राजू रद्दी का साला है। बुलियन व्यवसायी अंकित अग्रवाल मंडी रामदास में अपने बहनोई के घर से एक करोड़ पांच लाख रुपए बैग में रखकर बैंक जमा करने जा रहे थे। वह जैसे ही स्टेट बैंक के पास पहुंचे, वैसे ही बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे की नोक उनको रोक लिया और स्कूटी गिरा दी। स्कूटी गिराते ही बदमाश अंकित से नोटों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।
थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत घटित लूट की घटना के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मथुरा @GroverGauravIPS द्वारा दी गई बाइट । pic.twitter.com/sviwYOv0p8
— MATHURA POLICE (@mathurapolice) August 16, 2021
इस वारदात की जानकारी मिलते ही एसएसपी गौरव ग्रोवर सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मौका मुआयना किया। पुलिस की चार टीम बदमाशों की तलाश में लगाई गई हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- SDM दफ्तर में रिश्वत का जाल: 60 हजार लेते ही दबोची गई अफसर | बैग से निकले 4 लाख, ACB का बड़ा ट्रैप
- बचत नहीं तो भविष्य अधूरा: होटल में जुटे शहर के दिमाग | निवेश के गुर सीखे, समय पर आने वालों को मिला इनाम
- हिजाब OK, बिंदी-तिलक NO? Lenskart की ग्रूमिंग गाइड पर बवाल | 27 पन्नों की पॉलिसी लीक, सोशल मीडिया पर भड़का विवाद
- नाम से खेल, जेब पर वार: बिना बताए बना दिया लोन का गारंटर | बैंक का फोन आया तो 72 साल के बुजुर्ग के उड़ गए होश
- दौसा की कलम का दम: बाल साहित्य में दो नाम चमके | भोपाल में सम्मानित होंगे उत्कर्ष नारायण और संतोष ऋचा
- विवाह प्रमाण पत्र बना ‘कमाई का जरिया’ | 10,400 की रिश्वत लेते VDO रंगे हाथों पकड़ी, ACB की बड़ी कार्रवाई
- सरकारी वकील पर रिश्वत का दाग | केस से नाम हटाने के खेल में 14 साल बाद 3 साल की सजा, ACB कोर्ट का बड़ा फैसला
