केक नहीं, पेड़ लगाओ | MPUAT के छात्रों को मिला पर्यावरण बचाने का अनोखा मंत्र, जन्मदिन पर वृक्षारोपण का आह्वान

एमपीयूएटी उदयपुर में विश्व पर्यावरण दिवस पर छात्रों को जन्मदिन और प्रवेश दिवस पर वृक्षारोपण करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में टर्मिनेलिया मेटालिका का पौधा भी लगाया गया।

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।

उदयपुर 

बढ़ती गर्मी, बदलता मौसम और प्रदूषण की चुनौती के बीच विश्व पर्यावरण दिवस पर महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमपीयूएटी) में छात्रों को एक ऐसा संदेश दिया गया, जो सिर्फ एक दिन नहीं बल्कि पूरी जिंदगी के लिए प्रेरणा बन सकता है। संदेश था—’केक काटने से बेहतर है एक पेड़ लगाना।’

Health Capsule: घुटनों का दर्द, पेट का तनाव और महिलाओं की परेशानी… | आयुष मंत्रालय ने बताया एक ऐसा योगासन, जिसके फायदे जानकर चौंक जाएंगे

विश्वविद्यालय के संघटक राजस्थान कृषि महाविद्यालय के बॉटनी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रथम वर्ष कृषि स्नातक विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उद्यान विज्ञान विभाग के प्रोफेसर डॉ. एल.एन. महावर ने छात्रों को बताया कि पर्यावरण संरक्षण आज केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि भविष्य को सुरक्षित रखने की आवश्यकता बन चुका है।

उन्होंने कहा कि तेजी से बढ़ते तापमान और जलवायु परिवर्तन के कारण प्रकृति गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है। वायु, जल और ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने में वृक्षों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। अर्बोरिकल्चर (वृक्ष विज्ञान) के माध्यम से पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और प्रदूषण को कम करने में प्रभावी योगदान दिया जा सकता है।

RBI का दांव और रुपये की छलांग | एक फैसले ने डॉलर के सामने 50 पैसे मजबूत कर दी भारतीय करेंसी | रेपो रेट को लेकर ये हुआ फैसला

डॉ. महावर ने रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग पर चिंता जताते हुए कहा कि हरी खाद और जैविक खेती को बढ़ावा देकर न केवल मिट्टी की उर्वरता बचाई जा सकती है, बल्कि कृषि को भी अधिक टिकाऊ बनाया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने जन्मदिन और महाविद्यालय में प्रवेश दिवस जैसे विशेष अवसरों पर केक काटने की बजाय फूलदार और फलदार पौधे लगाएं।

उन्होंने कहा कि यदि युवा पीढ़ी इस परंपरा को अपनाती है तो धरती का हरित स्वरूप और अधिक समृद्ध होगा तथा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण मिल सकेगा।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर में टर्मिनेलिया मेटालिका का पौधा भी रोपा गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में अधिष्ठाता डॉ. एम.के. महला, डॉ. शालिनी पिलानिया तथा प्रथम वर्ष के सभी विद्यार्थियों ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

40 फिल्मों का महाधमाका | एक बार Zee Cinema लगाया तो रिमोट ढूंढते रह जाएंगे आप

7 नए IAS अफसरों को मिली पहली बड़ी जिम्मेदारी | राजस्थान के इन जिलों में संभालेंगे प्रशासन की कमान

OTS पर हाईकोर्ट का बड़ा झटका: सरकार का फैसला रद्द | कहा- सत्ता बदली है, वादा नहीं; अब पुराने प्लान पर ही बनेगा प्रोजेक्ट

ICU बना मौत का कमरा, धुएं ने छीन ली कई लोगों की सांसें | अस्पताल की 5वीं मंजिल पर भड़की आग, मरीज खिड़कियों से निकाले गए

रेलकर्मियों के लिए बड़ा बदलाव, अब पास बनवाने के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर | रेलवे बोर्ड ने खत्म की पुरानी व्यवस्था

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें