5 जून को हरियाली की हुंकार से गूंजेगा भरतपुर | प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ के संदेश के साथ निकलेगी विशाल रैली

भरतपुर में हरित बृज सोसायटी 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर विशाल जन-जागरूकता रैली निकालेगी। रैली में पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक उन्मूलन, जल संरक्षण और वृक्षारोपण का संदेश दिया जाएगा।

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।

भरतपुर 

विश्व पर्यावरण दिवस पर इस बार भरतपुर की सड़कों पर हरियाली, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश गूंजेगा। हरित बृज सोसायटी ने 5 जून को शहर में विशाल जन-जागरूकता रैली निकालने का निर्णय लिया है। रैली के माध्यम से प्लास्टिक उन्मूलन, जल संरक्षण, जैव विविधता संरक्षण और वृक्षारोपण के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। यह निर्णय सोसायटी की मासिक बैठक में लिया गया, जो नेहरू पार्क किला, भरतपुर में अध्यक्ष डॉ. संगीता चतुर्वेदी की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि 5 जून को सायं 5 बजे रैली कुम्हेर गेट से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार मार्ग से होते हुए नेहरू पार्क किला पहुंचकर संपन्न होगी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष विष्णु कुमार शर्मा ने बताया कि रैली का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का रूप देना और लोगों को प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का एहसास कराना है।

महासचिव सतेंद्र यादव एवं संजू शर्मा ने बताया कि इस वर्ष सोसायटी की विभिन्न उपसमितियां पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संरक्षण, प्लास्टिक उन्मूलन, जल संरक्षण और वृक्षारोपण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर आकर्षक झांकियां प्रस्तुत करेंगी, जो रैली का प्रमुख आकर्षण होंगी।

रैली के सफल संचालन के लिए उपाध्यक्ष शीलम सिंह एवं हिमांशु सारस्वत ने आयोजन समिति के गठन का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। समिति में ओमप्रकाश चौधरी को समन्वयक, शकुन वर्मा को संयोजक, मनोज तिवारी को सचिव तथा दीपक शर्मा एवं प्रमोद सैनी को सदस्य नियुक्त किया गया।

बैठक में एडवोकेट एस.सी. पितलिया एवं शंकरलाल ने ‘प्लास्टिक हटाओ, धरती बचाओ’ का संदेश देते हुए प्लास्टिक के उपयोग को कम करने पर जोर दिया। वहीं सुषमा गोयल एवं डॉ. मीनू के सुझाव पर रैली में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों को कपड़े के थैले वितरित करने का निर्णय लिया गया, ताकि लोगों को प्लास्टिक के विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया जा सके।

श्रीभगवान एवं अवनीश शर्मा ने बढ़ते प्रदूषण और उसके दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया। अरुण जैन एवं अंजना सोनी ने सभी सदस्यों और शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में रैली में शामिल होकर इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

बैठक के दौरान वित्त मंत्री महेंद्र सोनी ने नए सदस्यों एस.एस. यादव, विजय कुमार शर्मा, योगेश कुमावत एवं जगदीश यादव का परिचय करवाते हुए उन्हें हरित बृज सोसायटी की सदस्यता ग्रहण करवाई और पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई।

अंत में अध्यक्ष डॉ. संगीता चतुर्वेदी ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण किसी एक संस्था का नहीं, बल्कि पूरे समाज का दायित्व है और इसके लिए सामूहिक प्रयास ही सार्थक परिणाम दे सकते हैं।

बैठक में सुनीता कुशवाह, जगदीश शर्मा, दीप्ति अग्रवाल, गिरिराज गर्ग, वीरेंद्र अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

अब शिकायत लिखनी नहीं पड़ेगी… बस बोलिए | ‘समाधान दीदी’ से मातृभाषा में दर्ज होगी सरकारी शिकायत, सिस्टम में AI की नई क्रांति

‘एक बटन और पूरा खाता लॉक’ | RBI ला रहा ‘किल स्विच’—डिजिटल पेमेंट फ्रॉड पर लगेगा डिजिटल ताला

डीजल नहीं, पानी छोड़कर दौड़ेगी ट्रेन | भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को मिली हरी झंडी, दुनिया के चुनिंदा देशों की कतार में पहुंचा देश

30 की उम्र में ही हड्डियां हो रहीं खोखली | ये आदतें चुपचाप शरीर को बना रही हैं ‘फ्रैक्चर मशीन’

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।