स्व. मास्टर आदित्येन्द्र को 28वीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि | भरतपुर में गांधीवादी विचारधारा के प्रेरणास्रोत को किया याद

भरतपुर में मास्टर आदित्येन्द्र फाउंडेशन द्वारा स्वतंत्रता सेनानी मास्टर आदित्येन्द्र जी की 28वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में उनके स्वतंत्रता आंदोलन, राजनीतिक योगदान और जीवन संघर्ष को याद किया गया।

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।

भरतपुर 

मास्टर आदित्येन्द्र फाउंडेशन द्वारा स्थानीय मास्टर आदित्येन्द्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भरतपुर में वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी स्व. मास्टर आदित्येन्द्र जी की 28वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में उन्हें राजस्थान के गांधी के रूप में याद करते हुए उनके जीवन संघर्ष, स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान और सामाजिक कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

10 नंबर देकर योग्य उम्मीदवारों को बाहर फेंका, चहेतों को 49 नंबर बांटे | राजस्थान यूनिवर्सिटी भर्ती कांड में VC देवस्वरूप हटाए गए

कार्यक्रम में वक्ताओं ने मास्टर आदित्येन्द्र के जीवन और योगदान को याद करते हुए उनके संस्मरण साझा किए। पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। श्याम सिंह जघीना ने काव्यपाठ के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। खादी के  दाउदयाल सिंघल एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने उनका प्रिय भजन प्रस्तुत किया।

कांग्रेस नेता एवं अधिवक्ता साहब सिंह ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए राजस्थान के गांधी के रूप में उनकी पहचान को याद किया और कहा कि वे सच्चे गांधीवादी विचारधारा वाले व्यक्तित्व थे।

कार्यक्रम में योगेश सिंघल (संगठन महामंत्री, जिला कांग्रेस कमेटी),  जयप्रकाश बजाज, इन्द्रजीत भारद्वाज (भूरा), प्रेम सिंह सहित कई वक्ताओं ने उनके जीवन को प्रेरणादायक बताया।

डीजल नहीं, पानी छोड़कर दौड़ेगी ट्रेन | भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को मिली हरी झंडी, दुनिया के चुनिंदा देशों की कतार में पहुंचा देश

मास्टर आदित्येन्द्र जी का जन्म 24 जून 1907 को भरतपुर के थून गांव में हुआ था। उन्होंने आगरा के सेण्ट जोन्स कॉलेज से एम.एस.सी. प्रीवियस की शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद वे उसी मल्टीपरपज स्कूल में शिक्षक बने, जहां से उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा ली थी। यहीं से उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भागीदारी शुरू की और अपनी पत्नी श्रीमती अनार देवी के साथ आजादी की लड़ाई में कूद पड़े।

वे कई बार जेल भी गए और स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके संबंध तत्कालीन प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू से भी काफी निकट बताए जाते हैं। मास्टर आदित्येन्द्र जी ने लगभग 10 वर्षों तक राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया। वे दो बार राजस्थान विधानसभा के सदस्य रहे और राजस्थान सरकार में वित्त मंत्री के पद पर भी कार्यरत रहे।

पुष्पांजली अर्पित करने वालों में विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेश शर्मा, राजेन्द्र शर्मा (खादी वाले), नरेन्द्र गोयल (पूर्व महामंत्री, व्यापार महासंघ), योगेश व्यास (बंटी), विनोद चौटाला, राजू, बन्टू भाई, दिनेश शर्मा (खादी वाले), सतीश शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, कैलाश गोयल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इसके अलावा स्व. मास्टर आदित्येन्द्र  के परिवार से पुत्र सुरेशचन्द गुप्ता, पौत्र सुधीर गुप्ता एवं संजीव गुप्ता भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

अंत में मास्टर आदित्येन्द्र फाउंडेशन के सचिव संजीव गुप्ता ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

तेल-तेल चिल्ला रही दुनिया… और बंगाल से आई बड़ी खबर | अशोकनगर के नीचे दबा है ‘ब्लैक गोल्ड’, दिल्ली से ONGC तक बढ़ी हलचल

30 की उम्र में ही हड्डियां हो रहीं खोखली | ये आदतें चुपचाप शरीर को बना रही हैं ‘फ्रैक्चर मशीन’

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।