‘दुकान को कमर्शियल कराने’ की कीमत 8.50 लाख | मेडिकल स्टोर संचालक से रिश्वत लेते ग्राम विकास अधिकारी रंगे हाथ दबोचा गया

झुंझुनूं में एसीबी ने ग्राम विकास अधिकारी राजकुमार को 8.50 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। मेडिकल दुकान के भूखंड को व्यवसायिक कराने और एनओसी जारी करने के बदले मांगी गई थी रिश्वत।

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।

झुंझुनूं

राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो ने एक और बड़ा वार किया है। झुंझुनूं जिले में ग्राम पंचायत बेरला के ग्राम विकास अधिकारी राजकुमार को 8 लाख 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एसीबी ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने मेडिकल दुकान चलाने वाले परिवादी से भूखंड को आवासीय से व्यवसायिक कराने और एनओसी जारी करने के बदले मोटी रकम मांगी थी।

शिक्षा विभाग में ‘सैलरी स्कैनर’ ऑन | लाखों कर्मचारियों के वेतन की फिर होगी जांच, गड़बड़ी मिली तो वसूली और कार्रवाई तय

ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर झुंझुनूं इकाई ने यह कार्रवाई की। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि परिवादी गांव बेरला स्थित अपने आवासीय भूखंड में मेडिकल दुकान संचालित करता है। उसने भूखंड को व्यवसायिक श्रेणी में परिवर्तित करवाने के लिए ग्राम पंचायत बेरला में आवेदन किया था।

आरोप है कि ग्राम विकास अधिकारी राजकुमार ने एनओसी जारी करने और भूखंड को कमर्शियल करवाने की एवज में 19 मई 2026 को 8.50 लाख रुपये रिश्वत की मांग की।

गोपनीय सत्यापन के बाद बिछा जाल

21 मई 2026 को एसीबी ने शिकायत का गोपनीय सत्यापन करवाया। सत्यापन के दौरान आरोपी ने रिश्वत राशि खुद को देने की बात कही। इसके बाद एसीबी ने पूरा जाल बिछाया।

उप महानिरीक्षक पुलिस डॉ रामेश्वर सिंह के सुपरवीजन में झुंझुनूं इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र कुमार पूनियाँ और टीम ने ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया।

पेट्रोल ने फिर लगाई आग, डीजल ने निकाला दम | 10 दिन में चौथा झटका, दिल्ली में ₹100 पार हुआ पेट्रोल

‘दीपक मेडिकोज’ पर बुलाया… और वहीं दबोच लिया गया

एसीबी के अनुसार आरोपी राजकुमार ने परिवादी को सूरजगढ़ स्थित दीपक मेडिकोज पर बुलाया। जैसे ही उसने 8.50 लाख रुपये रिश्वत के रूप में लिए, एसीबी टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।

रिश्वत की पूरी राशि आरोपी के हाथ से बरामद कर ली गई। फिलहाल मौके पर अग्रिम कार्रवाई जारी है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव एवं महानिरीक्षक एस परिमला के सुपरवीजन में आगे की जांच की जा रही है।

एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

RBI करेंसी चेस्ट से 8.70 करोड़ उड़ाए, फिर खरीदा करोड़ों का बंगला | बैंक अफसर की लग्जरी लाइफ का काला खेल बेनकाब

90 साल की सास को पीठ पर लादकर 3 KM चली बहू | बैंक से 500 रुपये की पेंशन के लिए सिस्टम से जंग की दिल दहला देने वाली तस्वीर, वीडियो ने झकझोर दिया देश

30 की उम्र में ही हड्डियां हो रहीं खोखली | ये आदतें चुपचाप शरीर को बना रही हैं ‘फ्रैक्चर मशीन’

‘तेल का नया बादशाह’ | होर्मुज संकट के बीच भारत का सहारा बना वेनेजुएला, सऊदी-अमेरिका दोनों पीछे छूटे

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।